All for Joomla All for Webmasters
टेक

चोर के हाथ में आते ही लॉक हो जाएगा स्मार्टफोन, बड़े काम का है Google का नया फीचर

गूगल ने एंड्रॉइड की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को देखते हुए साल की शुरुआत में थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर पेश किया था। जो अब कुछ चुनिंदा देशों में यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। इसमें डिवाइस के चोरी होने की स्थिति में डेटा एकदम सेफ रहता है। आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए पेश कर दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल इसकी डेट कन्फर्म नहीं है।

ये भी पढ़ें:- RBI MPC: होम लोन की EMI घटेगी या लंबा होगा आपका इंतजार? आज से RBI के द‍िग्‍गज करेंगे मंथन

  1. गूगल ने तीन थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर रोलआउट किए।
  2. इन्हें साल की शुरुआत में अनाउंस किया गया था।
  3. फोन चोरी होने की स्थिति में डेटा एकदम सेफ रहेगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में Google ने Android यूजर्स के लिए नए थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर को अनाउंस किया था। इसमें डिवाइस के चोरी होने की स्थिति में डेटा एकदम सिक्योर रहता है। गूगल के नए फीचर में थेफ्ट डिटेक्शन लॉक, ऑफलाइन डिवाइस लॉक और रिमोट लॉक शामिल है। अगर कोई फोन चुरा लेता है तो डिवाइस खुद ही लॉक हो जाता है।

किन यूजर्स को मिलेगा फीचर

गूगल का नया फीचर अमेरिका में यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले ब्राजील में भी इसे पेश किया गया था। आने वाले दिनों में इस फीचर को सभी देशों के एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। यह फीचर एंड्रॉइड 10 के ऊपर के सभी डिवाइस को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- बेटी के लिए Sukanya Samriddhi Yojana खोलना चाहते हैं तो बैंक से जरूर पूछें ये 7 बातें, चूक गए तो…

थेफ्ट डिटेक्शन लॉक

Android थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर चोरी हुए फोन का पता लगाने के लिए AI का सहारा लेता है। अगर मॉडल चोरी से जुड़ी हरकत महसूस करता है, तो यह अपने आप फोन स्क्रीन को लॉक कर देता है, जिससे चोर आपके स्मार्टफोन पर डेटा तक आसानी से नहीं पहुंच पाते और डेटा सेफ रहता है।

ये भी पढ़ें– 8 अक्टूबर की सुबह पेट्रोल और डीजल के बदल गए दाम? जानिए आज के रेट्स

ऑफलाइन डिवाइस लॉक

अगर कोई चोर चोरी की गई डिवाइस को लंबे समय तक डिस्कनेक्ट करने की कोशिश करता है, तो ऑफलाइन डिवाइस लॉक सुविधा डिवाइस के ग्रिड से बाहर होने पर भी स्क्रीन को अपने आप लॉक कर देती है। जिसे फिर से अनलॉक करने के लिए पिन डालना होता है।

रिमोट लॉक फीचर

रिमोट लॉक सुविधा आपको किसी दूसरे डिवाइस का उपयोग करके केवल अपने फोन नंबर और एक क्विक सिक्योरिटी चैलेंज के साथ फोन को लॉक करने की सुविधा देती है। गूगल के अनुसार आप अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके फाइंड माय डिवाइस के जरिये भी फोन को खोज सकते हैं।

ये भी पढ़ें– विदेशी दौलत में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा; गदगद हुआ RBI

चोर के लिए रीसेट करना मुश्किल

इसके अलावा Google Android के फैक्टरी रीसेट सिक्योरिटी में डिवाइस को रीसेट करना मुश्किल बना रहा है। नए अपग्रेड आने से डिवाइस को रीसेट करना मुश्किल होगा। अगर कोई फोन को रीसेट करने की कोशिश करता है तो उसे Google अकाउंट के क्रेडेंशियल्स फिल करने होंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top