All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Dussehra 2024 Daan: दशहरा के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी दशहरा (Dussehra 2024 Daan) पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संताप दूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें– Aadhaar Card के लिए NRI को करना हो अप्लाई तो क्‍या करें? जानिए पूरी प्रोसेस

  1. सनातन धर्म में दशहरा पर्व का विशेष महत्व है।
  2. इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है।
  3. दशहरा पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। इसके साथ ही रावण दहन भी किया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंका नरेश दशानन रावण का वध किया था। इस उपलक्ष्य पर दशहरा मनाया जाता है। दशहरा के दिन दान करने का भी विधान है। अगर आप भी भगवान श्रीराम की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो दशहरा के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान श्रीराम की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Dussehra 2024 Daan) करें।

ये भी पढ़ें– Bank holiday: गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 10 अक्टूबर की छुट्टी

शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।  

ये भी पढ़ें– RBI MPC Meeting 2024 : रेपो रेट पर आ गया आरबीआई का फैसला, आपकी EMI पर क्या होगा असर?

राशि अनुसार दान (Dussehra 2024 Upay)

  • मेष राशि के जातक दशहरा के दिन गेहूं का दान करें। इस उपाय को करने से करियर में सफलता मिलेगी।
  • वृषभ राशि के जातक विजयादशमी के दिन चावल का दान करें। इस उपाय को करने से सुखों में बढ़ोतरी होगी।
  • मिथुन राशि के जातक दशहरा के दिन साबुत मूंग का दान करें। इस उपाय को करने से कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा।  
  • कर्क राशि के जातक विजयादशमी के दिन दूध का दान करें। इस उपाय को करने से मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी।
  • सिंह राशि के जातक दशहरा के दिन गुड़ और मूंगफली का दान करें। इससे जॉब में मनमुताबिक तरक्की मिलेगी।
  • कन्या राशि के जातक विजयादशमी के दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से निवेश में लाभ प्राप्त होगा।
  • तुला राशि के जातक दशहरा के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि में बढोतरी होगी।
  • वृश्चिक राशि के जातक विजयादशमी के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से मानसिक वेदना से मुक्ति मिलेगी।
  • धनु राशि के जातक दशहरा के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  
  • मकर राशि के जातक विजयादशमी के दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।
  • कुंभ राशि के जातक दशहरा के दिन नीले रंग के वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से धन में बढ़ोतरी होगी।
  • मीन राशि के जातक विजयादशमी के दिन पके केले और पपीते का दान करें। इस उपाय को करने से देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी।

ये भी पढ़ें– RBI MPC Meeting 2024 : रेपो रेट पर आ गया आरबीआई का फैसला, आपकी EMI पर क्या होगा असर?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top