All for Joomla All for Webmasters
केरल

गूगल मैप ने बता दिया ऐसा रास्ता, कुएं में जा गिरी कार; यूं बची कपल की जान

केरल में कोच्चि जिले के पट्टीमैटम के पास एक दंपति की कार 15 फुट गहरे कुएं में गिर गई, हालांकि हादसे में चमत्कारिक ढंग से वे बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पट्टीमैटम अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर एक गड्ढा था लेकिन दंपति को उसके बारे में पता नहीं था। जब कार वहां से गुजरी तो उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार पास दुकान की जा टकराई और फिर करीब के कुएं में गिर गई।

ये भी पढ़ें:- Today weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है भयंकर तूफान, दक्षिण भारत में होगा जल प्रलय? दिल्ली में भी कंबल निकालने की बारी

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे के बाद यह हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया, ‘‘कार की रफ्तार तेज रही होगी और दंपति शायद ‘गूगल मैप’ का इस्तेमाल कर रहे थे क्योंकि जब कार को कुएं से बाहर निकाला गया तो उनके फोन पर ‘गूगल मैप’ ऐप चल रहा था।’’

ये भी पढ़ें:- रतन टाटा का वो वादा, अब एयर इंडिया निभाएगी, कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

उन्होंने बताया कि चूंकि कुएं में पानी कम था इसलिए दंपति कार के पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकल पाए तथा मदद पहुंचने तक वे कुएं के अंदर ही खड़े रहे। अधिकारी ने बताया, ‘‘अगर कुआं पानी से भरा होता तो स्थिति अलग हो सकती थी।’’ उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर सीढ़ी लगाकर दंपति को बाहर निकाला गया। दंपति को मामूली खरोंच आई है।

ये भी पढ़ें:- तापमान में गिरावट: UP-बिहार से लेकर दिल्‍ली-एनसीआर तक कब से पड़ेगी जबरदस्‍त ठंड; मौसम विभाग ने दिया अपडेट

ऐसी ही एक घटना में गूगल मैप के गलत रास्ता बताने की वजह से दो डॉक्टरों की मौत हो गई थी। एर्नाकुलम में रात में करीब 12 बजे एक कार में पांच लोग जा रहे थे। इनमें से तीन डॉक्टर थे। बारिश की वजह से उन्हें रास्ता समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने गूगल मैप सेट कर लिया। लेकिन गूगल मैप ने उन्हें उधर रास्ता बता दिया, जहां नदी थी। कार जाकर नदी में गिर गई। डूबने से दो डॉक्टरों की मौत हो गई थी। वहीं तीन लोगों को बचाया जा सका था।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top