All for Joomla All for Webmasters
राजस्थान

Rajasthan: दुकानदार का ध्यान भटकाकर करती थीं गहनों की चोरी, चुरू पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

gold

राजस्थान के चूरू शहर में चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप पर दुकानदार का ध्यान भटकाकर दुकान से सोने के आठ नाक के कांटे और एक आर्टिफिशियल कान की बाली चोरी की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने चार महिलाओं से पूछताछ की और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:-भारत में गांव-गांव तक डिजिटल क्रांति, जियो ने निभाई अहम भूमिका- इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में आकाश अंबानी

  1. दुकानदार का ध्यान भटका कर करती थीं चोरी
  2. पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार
  3. चोरी का सामान भी किया बरामद

डिजिटल डेस्क, राजस्थान। चूरू में पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम से चोरी करने वाली चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटका कर सोने के आठ नाक के कांटे और एक आर्टिफिशियल कान की बाली चोरी कर ली थी। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- लड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा दिवाली बोनस, जानें कौन पात्र है और कितना मिलेगा पैसा?

मिली जानकारी के अनुसार, चारों महिलाएं ज्वेलरी शोरूम में गहने चुराती थीं। दुकान में जाकर दुकानदार का ध्यान भटकाकर गहने चुराकर चली जाती थीं। ये महिला इतनी सफाई से चोरी को अंजाम देती थी कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगती थी।

8 नाक के कांटे और कान की बाली की चोरी

एसपी जय यादव ने मीडिया को बताया कि 10 अक्टूबर को सफेद घंटाघर के पास केडी ज्वेलर्स नाम की दुकान में चारों महिलाएं आईं थी। दुकानदार से सोने के नाक के कांटे और आर्टिफिशयल बाली दिखाने के लिए कहा। दुकानदार जब सामान दिखाने लगा तो इस दौरान महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान बातों में उलझाकर उसे भटका दिया। इसके बाद महिलाएं 8 नाक के कांटे और एक आर्टिफिशियल कान की बाली चोरी करके फरार हो गईं।

चारों महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी जब दुकानदार फारुख लोहार को मिली तब उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:- Gold-Silver Rate Today 15 October 2024: सोने की कीमत में तेजी; चांदी 90026 रुपए के पार, यहां जानें अपने शहर के रेट

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजगढ़ कस्बे से चारों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान भेतरी उर्फ भतेरी पत्नी करतार सिंह बावरी (97), लक्ष्मी बावरी पत्नी जितेंद्र कुमार (33), राजबाई बावरी पत्नी लखमी चंद्र (39) निवासी पुलिस थाना रतिया जिला फतेहाबाद हरियाण और अनीता चौहान पुत्री रामू बावरी निवासी वार्ड-24 थाना रावतसर जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top