All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

16 अक्टूबर के लिए जारी हो पेट्रोल और डीजल के दाम; क्या आज मिली राहत? जानें नई कीमतें

16 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के दाम वही हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव किया जा सकता है लेकिन ये कब होगा, इसे लेकर कोई खास ऐलान नहीं किया है.

ये भी पढ़ें:- खत्म हुआ Toll Tax, आज से मुंबई में इन गाड़ियों की एंट्री हुई फ्री, जानिए इस फैसले से आपको कितना फायदा, कितनी होगी सेविंग

Petrol-Diesel Price: 16 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 16 अक्टूबर 2024 के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 16 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के दाम वही हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव किया जा सकता है लेकिन ये कब होगा, इसे लेकर कोई खास ऐलान नहीं किया है. यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या हाल है, इसकी जानकारी ले सकते हैं. 

महानगरों में क्या है कीमत

शहर               पेट्रोल     डीजल
दिल्ली             94.72     87.62
मुंबई            103.94     89.97
कोलकाता     103.94     90.76
चेन्नई             100.85     92.44

ये भी पढ़ें:- HCL Tech: बाजार बंद होने के बाद जारी किए दमदार नतीजे,600% डिविडेंड का ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट

दूसरे शहरों का हाल

शहर         पेट्रोल     डीजल
बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

मार्च में हुई थी कटौती

इस साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का बदलाव किया गया था. हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

ये भी पढ़ें:- भारत में गांव-गांव तक डिजिटल क्रांति, जियो ने निभाई अहम भूमिका- इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में आकाश अंबानी

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top