All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड, ये रहा दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, बिहार में 16 अक्टूबर को सोने का भाव

gold

Gold Rate In India: आज बुधवार 16 अक्टूबर को सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में गोल्ड का दाम 200 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में  सोने की कीमत 77,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

ये भी पढ़ें:-  16 अक्टूबर के लिए जारी हो पेट्रोल और डीजल के दाम; क्या आज मिली राहत? जानें नई कीमतें

दिल्ली में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नोएडा में आज सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,540  रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गाजियाबाद में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 77,540  रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें:-  भारत में गांव-गांव तक डिजिटल क्रांति, जियो ने निभाई अहम भूमिका- इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में आकाश अंबानी

लखनऊ में आज सोने का भाव

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,540  रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

जयपुर में आज का सोने का भाव

जयपुर  में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,540  रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

पटना में आज का सोने का भाव

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

ये भी पढ़ें:- खत्म हुआ Toll Tax, आज से मुंबई में इन गाड़ियों की एंट्री हुई फ्री, जानिए इस फैसले से आपको कितना फायदा, कितनी होगी सेविंग

भुवनेश्वर में आज का सोने का भाव

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

मुंबई में आज का सोने का भाव 

24 कैरेट सोने की कीमत 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज सोने का भाव

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

दिल्ली में कल रिकॉर्ड हाई से फिसला गोल्ड

आज मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं। यह 50 रुपये की गिरावट के साथ 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत सोमवार को 200 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। चांदी की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि पिछली बार यह 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top