Texas road accident टेक्सास के रैंडोल्फ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन लोगों समेत पांच भारतीयों की मौत हो गई। कार में सवार छठा यात्री गंभीर रूप से घायल है। टेक्सास के पब्लिक सेफ्टी अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना में साउथ बनहम से 10 किलोमीटर दूर दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें:- दिवाली से पहले UPI, UPI Lite और UPI 123PAY की ट्रांजैक्शन लिमिट में बढ़ोतरी, जानें क्या है नई लिमिट?
एजेंसी, नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास के रैंडोल्फ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन लोगों समेत पांच भारतीयों की मौत हो गई। कार में सवार छठा यात्री गंभीर रूप से घायल है। टेक्सास के पब्लिक सेफ्टी अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में साउथ बनहम से 10 किलोमीटर दूर दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह घटना अमेरिकी समयानुसार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर हुई।
ये भी पढ़ें:- लड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा दिवाली बोनस, जानें कौन पात्र है और कितना मिलेगा पैसा?
आंध्र प्रदेश के हैं तीन मृतक
मृतकों में से तीन आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मूल निवासी हैं। उनकी पहचान गुडूर शहर के तिरुमुरु गोपी, श्रीकालहस्ती के रजनी शिवा और हरि के रूप में हुई है। हरि के पति साई चेन्नू को गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत गंभीर है।
ये भी पढ़ें:- RBI का बड़ा एक्शन, 4 बैंक और एक फिनसर्व कंपनी पर लगाया तगड़ा जुर्माना, आपका Bank तो नहीं है इनमें?
आंध्र प्रदेश के विधायक और तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य कोंडापल्ली श्रीनिवास ने घटना पर दुख जताया है। अमेरिका में रहने वाले तेलुगु लोगों ने दुर्घटना की गहन जांच की मांग की है। देश भर के तेलुगु संगठनों ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।