All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

Petrol-Diesel Price: ये है 1 लीटर तेल की कीमत…जान लीजिए आज का ताजा भाव

17 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. वैसे तो लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला नहीं गया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में तेल कंपनियों की ओर से कुछ राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:- खत्म हुआ Toll Tax, आज से मुंबई में इन गाड़ियों की एंट्री हुई फ्री, जानिए इस फैसले से आपको कितना फायदा, कितनी होगी सेविंग

Petrol-Diesel Price: 17 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. हर दिन सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं और अगर दाम में कुछ संशोधन हुआ होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. 17 अक्टूबर 2024 के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है. 17 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. वैसे तो लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला नहीं गया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में तेल कंपनियों की ओर से कुछ राहत मिल सकती है. यहां आप अपने शहर में तेल के भाव की जानकारी ले सकते हैं. 

महानगरों में क्या है कीमत

शहर               पेट्रोल     डीजल
दिल्ली             94.72     87.62
मुंबई            103.94     89.97
कोलकाता     103.94     90.76
चेन्नई             100.85     92.44

ये भी पढ़ें:- भारत में गांव-गांव तक डिजिटल क्रांति, जियो ने निभाई अहम भूमिका- इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में आकाश अंबानी

दूसरे शहरों का हाल

शहर         पेट्रोल     डीजल
बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

मार्च में हुई थी कटौती

इस साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का बदलाव किया गया था. हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

ये भी पढ़ें:- HCL Tech: बाजार बंद होने के बाद जारी किए दमदार नतीजे,600% डिविडेंड का ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top