All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

हरियाणा: कार्यभार संभालते ही CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, फ्री में होगा किडनी रोगियों का डायलिसिस, मंत्रियों को दफ्तर हुए अलॉट

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के 2.80 करोड़ परिवारों की अनथक सेवा करेंगे। उनका लक्ष्य हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सेवा सुशासन समानता समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया है।

ये भी पढ़ें:-  18 अक्टूबर को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव; यहां जान लें ताजा कीमत

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों की अनथक सेवा का व्रत लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- भारत का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 4.8 प्रतिशत बढ़ा, निर्यात में 3.79% में वृद्धि का अनुमान

मैं भावुक और नतमस्तक हूं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प सर्वोपरि है। हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी पूर्ण बहुमत की ये सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होगी।

ये भी पढ़ें:-  Wipro Q2 Results: दूसरी तिमाही में 21 फीसदी बढ़ा मुनाफा, कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलान

मंत्रियों को सचिवालय में दफ्तर हुए अलॉट

आठवें फ़्लोर पर जिन मंत्रियों को मिले कमरे

  1. अनिल विज को 32 नंबर कमरा हुआ अलॉट
  2. मंत्री कृष्ण लाल पंवार को 34 नंबर कमरा हुआ अलॉट
  3. मंत्री राव नरबीर सिंह को 39 नंबर कमरा हुआ अलॉट
  4. मंत्री विपुल गोयल को फोर्टी नाइन नंबर कमरा हुआ अलॉट
  5. मंत्री श्याम सिंह राणा को 47 नंबर कमरा हुआ अलॉट
  6. मंत्री रणबीर गंगवा को 43-ए कमरा हुआ अलॉट
  7. मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को 24 नंबर कमरा हुआ अलॉट
  8. मंत्री श्रुति चौधरी को 31 नंबर कमरा हुआ अलॉट
  9. मंत्री आरती राव को 43-सी कमरा हुआ अलॉट
  10. मंत्री राजेश नागर को 9 फ्लोर पर 30 नंबर कमरा हुआ अलॉट
  11. मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को 5th फ्लोर पर 40 नंबर कमरा हुआ अलॉट
  12. मंत्री गौरव गौतम को 9 फ्लोर पर 47 नंबर कमरा हुआ अलॉट
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top