All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरा कच्चे तेल का भाव; क्या बदल गए पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां जानें

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत वहीं हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. 21 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं. 21 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज हुई है. क्रूड और ब्रेंट के भाव में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन इतनी गिरावट का असर घरेलू बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत वहीं हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. 21 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं. 21 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव की जानकारी ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:- विदेश जाना हुआ आसान, इस रूट पर 27 अक्टूबर से Air India शुरू करेगी डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट

महानगरों में क्या है कीमत

शहर               पेट्रोल     डीजल
दिल्ली             94.72     87.62
मुंबई            103.94     89.97
कोलकाता     103.94     90.76
चेन्नई             100.85     92.44

ये भी पढ़ें:- Best Credit card: दीवाली की शॉपिंग में पैसे बचाने के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड, कैशबैक और बेनिफिट देखकर करें फैसला

दूसरे शहरों का हाल

शहर         पेट्रोल     डीजल
बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

ये भी पढ़ें:- आम लोगों पर पड़ेगी महंगाई की एक और मार! 4 से 6 रुपये महंगी हो सकती है CNG, सरकार के पास है ये विकल्प

मार्च में हुई थी कटौती

इस साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का बदलाव किया गया था. हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top