All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Monsoon in India: कहां तक पहुंचा मॉनसून, अब किस राज्य की बारी, मिलने वाली है गुड न्यूज

Monsoon in Mumbai: समय से पहले केरल में दस्तक दे चुका दक्षिण पश्चिम मॉनसून पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मॉनसून के बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इधर, राजधानी दिल्ली का भी मौसम खुशनुमा होने के आसार हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में अब भी लू का कहर जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल पर हुआ बड़ा एक्शन, सस्पेंड कर लगाई DE

कहां तक पहुंच गया मॉनसून

IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। इसके अलावा मॉनसून ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी दस्तक दे दी है।

ये भी पढ़ेंNDA की बैठक आज, BJP के लिए राह नहीं आसान, खूब हो सकती है सौदेबाजी? नीतीश-नायडू की चाल पर सबकी नजर

अब किस राज्य का नंबर

महाराष्ट्र में दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर के जरिए मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और यह 9 से 10 जून के बीच मुंबई पहुंच सकता है। खास बात है कि महाराष्ट्र में गर्मी के अलावा मॉनसून जल संकट के लिहाज से बेहद अहम है। इधर, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 

ये भी पढ़ेंRBI की मॉनिटरी पॉलिसी का आज होगा ऐलान, क्या इस बार रेपो रेट में हो सकती है कटौती, जानिए MPC में कौन-कौन होते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश के लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। पहाड़ी राज्य में मॉनसूनी बारिश 20 जून तक दस्तक दे सकती हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में 25 जून के आसपास मॉनसून पहुंचेगा। 15 जून तक मॉनसून के मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के आसार हैं। साथ ही इस अवधि में ही मॉनसून छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड पहुंच सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top