बीएयू की मौसम विज्ञानी डॉ नेहा पारिक ने बताया कि बुधवार से जिले में कहीं बूंदा-बांदी तो कहीं झमाझम वर्षा होगी। तेज गति से पूर्वा हवा चलेगी जिससे बादल छा जाएंगे। इसके बाद बिजली की चमक और गर्जन के बीच वर्षा होने लगेगी। बज्रपात की भी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग भागलपुर और बिहार मौसम सेवा केंद्र ने भी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है।
ये भी पढ़ें : Modi 3.0 के संभावित मंत्रियों की आ गई लिस्ट; मनोहर लाल, कुमारस्वामी, शिवराज समेत इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bihar Monsoon 2024 Update लंबे समय से भीषण गर्मी झेल रहे जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां किसी भी वक्त मानसून दस्तक दे सकता है। बुधवार से अगले पांच दिनों तक भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में रोज वर्षा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : इस दिन PM पद की शपथ ले सकते हैं Narendra Modi, 7 जून को NDA की बैठक में चुना जाएगा गठबंधन का नेता
इस दौरान आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे, जिससे धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक तेज हवा चलने लगेगी और आसमान में काले-काले बादल छा जाएंगे। और देखते ही देखते वर्षा होने लगेगी। इससे तापमान में तो गिरावट आएगी, पर उमस बरकरार रहेगी।
बीएयू की मौसम विज्ञानी डॉ, नेहा पारिक ने बताया कि बुधवार से जिले में कहीं बूंदा-बांदी तो कहीं झमाझम वर्षा होगी। तेज गति से पूर्वा हवा चलेगी, जिससे बादल छा जाएंगे। इसके बाद बिजली की चमक और गर्जन के बीच वर्षा होने लगेगी। बज्रपात की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election Winner List: बीजेपी-कांग्रेस को कितनी सीट, कहां जीता कौन, किसे मिली हार? देखें पूरी लिस्ट
पांच से छह दिनों तक लगातार वर्षा होने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग भागलपुर और बिहार मौसम सेवा केंद्र ने भी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है। पांच से छह दिनों तक भागलपुर में लगातार वर्षा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा बेहद खास, नोट कर लें तारीख, समय और सूतक काल
मंगलवार का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 86 प्रतिशत आर्द्रता के साथ आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चल रही है।