All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather News: हिमाचल में मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार, IMD ने इन पांच जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon in Himachal Pradesh) के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हिमाचल में अगले सप्ताह तक मानसून आने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल के पांच जिलों में आंधी चलने व बिजली गिरने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इससे पहले साल 2010 में मानसून सबसे देरी से पांच जुलाई को आया था।

ये भी पढ़ें:- Pine Labs IPO: फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स लाएगी आईपीओ, ₹8,300 करोड़ जुटाने का है प्लान

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से चार से पांच दिन देरी से पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान स्थितियों को देखते हुए मानसून तीन दिन में उत्तराखंड पहुंच रहा है, जबकि 28 या 29 जून को हिमाचल पहुंचने का अनुमान है।

2010 में सबसे देरी से आया था मानसून

सामान्य तौर पर मानसून 24 जून को हिमाचल पहुंच जाता है। मानसून के पहुंचने की घोषणा वर्षा की स्थिति और नमी के आधार पर की जाती है। प्रदेश में 1997 से लेकर आज तक सबसे देरी से मानसून वर्ष 2010 में पांच जुलाई को पहुंचा था।

ये भी पढ़ें– Upcoming IPO : अगले हफ्ते खुलेंगे ये दो मेनबोर्ड IPO, आपको भी लगाने चाहिए पैसे या नहीं, जानिए

रविवार को रोहतांग, बारालाचा सहित अन्य चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। मंडी व चंबा में 10-10 मिलीमीटर, नारकंडा में सात व कल्पा में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।

पांच जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और किन्नौर में आंधी चलने व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 से 26 जून तक कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

ये भी पढ़ें– Allied Blenders and Distillers IPO: 25 जून को खुलेगा व्हिस्की कंपनी का आईपीओ, 1500 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान

27 जून से प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर वर्षा की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top