All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Monthly Career Horoscope August 2024: अगस्त में करियर के मामले में किन-किन राशियों को मिलेगी सफलता?

Monthly horoscope

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Career Horoscope August 2024: कुछ ही दिनों में अगस्त महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मासिक करियर राशिफल के अनुसार, अगस्त माह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तो वहीं कुछ राशि ऐसी भी हैं, जिनके लिए यह महीना चुनौतियों से भरपूर रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा अगस्त का महीना?

ये भी पढ़ें:-30 July Ka Rashifal: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों की परेशानियां होंगी खत्म, जानें बाकी राशि वालों का हाल

मेष मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope 2024)


करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। साथ ही आपका मनपसंद कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। अपने अधिकारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रखने से इस महीने आपको आपके कार्य में सफलता मिलती दिखेगी। आपके अधिकारी वर्ग आपके प्रति सौम्या भाव रखेंगे। आपको पदोन्नति आदि मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:-29 July Ka Rashifal: वृष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृषभ मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह महीना अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आप अपने परिश्रम से अपना भाग्य बदल सकते हैं। इस महीने आपको मनचाहा जॉब का ऑफर मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका अपने अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकता है। जिसका असर आपके जॉब पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:-28 July Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के ऐशोआराम में होगी वृद्धि, जानें बाकी राशि वालों का हाल

मिथुन मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope 2024)

इस महीने करियर के लिए परिश्रम करने वाले मिथुन राशि के जातकों के लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा। आपका परिश्रम इस महीने सार्थक हो सकता है। आप जिस कार्य की खोज में हैं, वह कार्य आपको मिल सकता है। विदेश जाने के अवसर बन सकते हैं

ये भी पढ़ें:-Weekly Horoscope (29 जुलाई- 04 अगस्त 2024): सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

कर्क मासिक करियर राशिफल (Cancer Monthly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। आपके आपके अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य के प्रति आप का समर्पण आपको प्रगति दिलाएगा।

ये भी पढ़ें:-27 July Ka Rashifal: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

सिंह मासिक करियर राशिफल (Leo Monthly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह महीना सिंह राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा, परंतु परिश्रम के हिसाब से सफलता मिलने में संदेह रहेगा। आप जिस सफल व्यवसाय को जॉब को पाना चाहते हैं, इस महीने उसके लिए भरसक प्रयास करने पर भी आपको सफलता के चांस कम ही है।

ये भी पढ़ें:-26 July Ka Rashifal: मेष, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए नौकरी में मिलेंगे अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

कन्या मासिक करियर राशिफल (Virgo Monthly Career Horoscope 2024)

करियर के हिसाब से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। जिस परीक्षार्थी के लिए आप तैयारी कर रहे हैं, उसने आपको सफलता मिलेगी। जिस क्षेत्र में जाने के लिए आप मन में सोच रहे हैं, उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको विशेष मार्गदर्शक व्यक्ति का संपर्क मिल मिलेगा, जिससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:-25 July Ka Rashifal: वृषभ और मीन राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल

तुला मासिक करियर राशिफल (Libra Monthly Career Horoscope 2024)

करियर में इस महीने धनु राशि वालों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आप जिस कार्यक्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसमें आपको मनचाहा पद मिल सकता है। साथ ही विदेश जाने के योग बन सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में प्रयास कर रहें जातकों के लिए सफलता मिलेगी। आपको आपका कार्यक्षेत्र में कोई विशेष लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:-24 July Ka Rashifal: मेष और मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती हैं चुनौतियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृश्चिक मासिक करियर राशिफल (Scorpio Monthly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह महीना लाभदायक रहेगा। आपके आपके अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य के प्रति आप का समर्पण आप को प्रगति दिलाएगा।

ये भी पढ़ें–23 July Ka Rashifal: कर्क, कुंभ और मीन राशि वालों की भौतिक सुख सुविधाओं में होगा इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

धनु मासिक करियर राशिफल (Sagittarius Monthly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह महीना तुला राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने में अभी आपको समय लगेगा। अच्छा होगा अपने प्रयास को जारी रखें, मन में नेगेटिव विचारों को न आने दें। सार्थक प्रयास करियर में करें, आगामी समय में सफलता प्राप्त होगी। महीने के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

ये भी पढ़ें– Kal Ka Rashifal 22 July 2024: मेष,वृषभ,कर्क,सिंह का कल का दिन रहेगा रहेगा शुभ, पढ़ें 12 राशियों का कल का राशिफल

मकर मासिक करियर राशिफल (Capricorn Monthly Career Horoscope 2024)

करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको बहुत संघर्ष अपने करियर के लिए इस महीने करना पड़ेगा। आपके अधिकारी वर्ग आप के विरोध में जा सकते हैं, जिस कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें। अपने कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए भरपूर मेहनत करें।

ये भी पढ़ें:- 21 July Ka Rashifal: मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

कुंभ मासिक करियर राशिफल (Aquarius Monthly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस महीने आप कुछ परेशान दिखाई पड़ सकते हैं। आप अपने योग्यता के अनुसार अपने कार्यक्षेत्र का डिसीजन नहीं ले पाएंगे। जिस कारण आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं। इस समय डिप्रेशन आदि से खुद को बचाएं। किसी अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने जीवन के लिए सही निर्णय लें।

ये भी पढ़ें– Weekly Horoscope (22 से 28 जुलाई 2024): आने वाला सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मीन मासिक करियर राशिफल (Pisces Monthly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना सफलता भरा रहेगा। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आप जिस क्षेत्र को चुनना चाहते हैं वह आप को सुगमता से प्राप्त हो जाएगा। इस महीने परिवार मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने से आप अपना मनचाहा काम पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें– Kal Ka Rashifal 20 July 2024: वृषभ, मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों का कल मिलेगा शुभ परिणाम, पढ़ें 12 राशियों का कल का राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top