All for Joomla All for Webmasters
ओडिशा

Odisha Rain Alert: ओडिशा में अगले दो दिन होगी मूसलाधार बारिश, 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

rain

Odisha Heavy Rain Alert बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव के प्रभाव से ओडिशा में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं शुक्रवार को भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसे लेकर प्रदेश के छह जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें:- NEET-UG 2024: ‘लीक का मामला केवल पटना और हजारीबाग तक सीमित,’ SC ने कहा- यह सिस्टमैटिक नाकामी नहीं

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Heavy Rain Alert ओडिशा में पिछले कम दबाव के प्रभाव से हो रही वर्षा के कारण विभिन्न जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण शुक्रवार को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

मौसम विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि चक्रवाती परिसंचरण एवं सक्रिय मानसून के प्रभार से राज्य के विभिन्न जगहों पर वर्षा जारी है। वहीं, अब कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले दो दिन तक राज्य के कुछ जगहों पर वर्षा जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:- 70-80 भूल जाइये अब 50 रुपये में खरीदें टमाटर, कल से मिलना हो जाएगा शुरू, कहां से ले सकते हैं आप?

कुछ जगहों पर भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। इनमें केंदुझर, सुन्दरगढ़, देवगढ़, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा एवं बरगढ़ जिले के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें:- बर्बाद Byjus से BCCI ने वसूले 50 करोड़ रुपये, 108 करोड़ और बाकी, कंपनी के लेनदारों की लंबी लिस्ट

ओडिशा के अधिकांश जगहों पर भारी वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गांगेटिक पश्चिम बंगाल एवं झारखंड तक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यह पश्चिम एवं उत्तर पश्चिम दिशा में गति कर 24 घंटे में अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश जगहों पर भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top