Union Bank of India Fixed Deposit Rates: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। यूनियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई ब्याज दरें 1 अगस्त 2024 से लागू हो गई है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सात से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर आम लोगों को 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। 46 दिन से 90 दिन के बीच की एफडी पर अब 4.50 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। 91 दिनों से 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.80 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। 181 दिन से लेकर 1 साल से कम FD पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
ये भी पढ़ें– Axis Bank ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट
सीनियर सिटीजन को मिल रहा है ज्यादा इंटरेस्ट
सीनियर सिटीजन को सामान्य दरों के अलावा 0.50% का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को दी जाने वालीअधिकतम ब्याज दर 399 दिनों के लिए 7.75 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें– LIC की गजब पॉलिसी… सिर्फ एक बार लगाएं पैसा और जिंदगीभर मिलेगी ₹1 लाख पेंशन!
सुपर सीनियर सिटीजन एफडी रेट्स
बैंक सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 0.75 प्रतिशत अधिक ब्याज दे रहा है। 399 दिनों की एफडी पर अधिकतम ब्याज दर 8 फीसदी है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की FD पर ब्याज दरें – 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर
ये भी पढ़ें– इमरजेंसी में पर्सनल लोन लें या करें ओवरड्रॉफ्ट सुविधा का इस्तेमाल? कम ब्याज पर कहां से होगा पैसों का तुरंत जुगाड़?
पीरियड | सालाना फीसदी (%) में दरें |
3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर | |
7-14 दिन | 3.50 |
15-30 दिन | 3.50 |
31-45 दिन | 3.50 |
46-90 दिन | 4.50 |
91-120 दिन | 4.80 |
121-180 दिन | 5.00 |
181 दिन से < 332 दिन | 6.35 |
333 दिन | 7.40 |
334 दिन से < 1 साल | 6.35 |
1 साल | 6.80 |
>1 साल से 398 दिन तक | 6.80 |
399 दिन | 7.25 |
400 दिन से 2 साल तक | 6.60 |
> 2 साल से 996 दिन | 6.60 |
997 दिन | 6.40 |
>998 दिन से 3 वर्ष से कम (6.40 पर 999 दिन को छोड़कर) | 6.60 |
3 साल | 6.70 |
> 3 साल से 5 साल | 6.50 |
>5 साल से 10 साल | 6.50 |