Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले कुछ वक्त से गिरावट देखने को मिल रही है. शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली. कच्चे तेल में गिरावट का असर अक्सर डीजल-पेट्रोल पर दिखता है. आइए जानते हैं आज शनिवार 11 अगस्त 2024 को क्या हो गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें.
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में पिछले कुछ वक्त से गिरावट देखने को मिल रही है. शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली. कच्चे तेल में गिरावट का असर अक्सर डीजल-पेट्रोल पर दिखता है. शुक्रवार को भी कच्चे तेल की कीमत 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,398 रुपये प्रति बैरल रह गई. अगर बात ग्लोबल लेवल की करें तो अभी कच्चा तेल 76-79 डॉलर प्रति बैरल के बीच घूम रहा है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से 11 अगस्त 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत (Petrol-Diesel Price Today) कितनी हो गई है.
ये भी पढ़ें– RBI गवर्नर ने चेक क्लियरेंस के समय को दिनों से घटाकर घंटों में करने का किया ऐलान, जानें – यह कैसे होगा संभव?
वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?
कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों की तरफ से सौदों के कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी गई. कच्चा तेल 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,398 रुपये प्रति बैरल रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट 24 रुपये या 0.37 प्रतिशत गिर गया.
इस गिरावट के साथ कच्चा तेल अब 6,398 रुपये प्रति बैरल रह गया. इसमें 10,346 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 76.12 डॉलर प्रति बैरल रह गया. वहीं दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड का दाम 0.14 प्रतिशत की गिरावट दिखाते हुए 79.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.
ये भी पढ़ें– RBI MPC Update: बढ़ती महंगाई से एक और झटका, होम लोन की EMI पर राहत को लेकर इंतजार हुआ लंबा
जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 104.21 | 92.15 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.75 | 92.32 |
बेंगलुरु | 99.84 | 85.93 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.83 | 87.96 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
आखिरी बार मार्च में घटाई गई थीं कीमतें
15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं.
ये भी पढ़ें– रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा देश का फॉरेक्स रिजर्व, एक हफ्ते में 8 अरब डॉलर बढ़ा
OMCs जारी करती हैं दाम
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.