All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

Haryana Weather Update: मानसून के 75 दिन बाद बाद भी 7 जिलों में बारिश की कमी, 24 घंटे में येलो अलर्ट, 20 से झमाझम होगी वर्षा

rain

Haryana Weather Update हरियाणा में मानसून के दस्तक के बाद भी सात जिलों में बारिश की कमी सामने आई है। मानसून के 75 दिन बीत चुके हैं लेकिन भरपूर बारिश नहीं हुई। अब सिर्फ 45 दिन बचे हैं। बाकी दिनों में बारिश की भरपाई करना मुश्किल है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण प्रदेशभर में मौसम अच्छा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:- DDA बेचेगा 40 हजार फ्लैट्स, कब से होगा रजिस्‍ट्रेशन शुरू, कितनी है कीमत, जानिए सब कुछ

जागरण संवाददाता, पानीपत। प्रदेश में मानसून की अवधि 120 से 125 दिन मानी जाती है। मानसून के 75 दिन बीत चुके हैं। इन दिनों में कुछ जगहों पर अच्छा प्रदर्शन तो कुछ हिस्सों में निराशाजनक रहा। नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर व गुरुग्राम में तो सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, बाकी जिलों में अभी वर्षा की कमी बनी हुई है।

अत्याधिक वर्षा की कमी सात जिलों में बनी हुई है। प्रदेश में ओवरऑल अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। प्रदेश में अब तक 281.5 एमएम के मुकाबले 228.4 एमएम ही वर्षा हो पाई है।

ये भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस परेड के चलते आज ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, घर से निकलने से पहले देखें ट्रेनों के नाम और नंबर

सात जिलों में एक चौथाई वर्षा की कमी 

मौसम विभाग के मुताबिक कैथल और करनाल में अब तक सामान्य से 55 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पंचकुला में सामान्य से 50 प्रतिशत कम, यमुनानगर व सोनीपत में सामान्य से 39 प्रतिशत कम, रोहतक में 36 व जींद में 38 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है।

अगले 24 घंटे में 9 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में तेज वर्षा की संभावना जताई है। उसके बाद मौसम साफ हो सकता है। 20 अगस्त से मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- AI से पूछें किस शेयर में लगाएं पैसा! SEBI ने सलाहकारों को दिया खास आदेश, निवेशकों को होगा फायदा

मौसम विभाग ने 20 तारीख को सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी व भिवानी में तेज वर्षा की संभावना जताई है।

अगस्त में गर्मी से मिली है राहत

प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण प्रदेशभर में मौसम अच्छा बना हुआ है। गर्मी व उमस से राहत मिलती रही है। दिन का तापमान 32.0 से 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Credit Card बंद नहीं कर रहा बैंक? RBI का ये नियम बता देना उसे, आपको हर रोज चुकाएगा ₹500 की पेनाल्टी

जिससे मौसम काफी सुखद बना हुआ है। लगातार बादल छाए रहना, हल्की हवा और बार-बार वर्षा की बाछौर से लोगों को राहत मिली है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top