All for Joomla All for Webmasters
ऑटो

Mahindra XUV700 दाम में हुई सस्ती; AX3 और AX5 वेरिएंट की कीमत हुए कम, अब 13.99 लाख रुपये से शुरू

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई 2024 में महिंद्रा XUV700 के AX7 और AX7 L की कीमत में कटौती के बाद अब अगस्त में भी AX5 और AX3 वेरिएंट की कीमतों में कटौती की गई है। इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमतों में 2.20 लाख तक की कीमत कम की गई थी। आइए जानते हैं कि इस बार कीमतों में कितनी कटौती गई है।

ये भी पढ़ें : मर्सिडीज ने पेश की 2024 GLE 300d 4MATIC, 7 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार, जानें कीमत

अगस्त 2024 में XUV700 की कीमत में कटौती

  • Mahindra XUV700 के AX5 डीजल AT 7S को 70,000 रुपये सस्ता तक सस्ता कर दिया गया है।
  • AX5 पेट्रोल MT 7S, AX5 पेट्रोल MT 7S विद ESP और AX5 डीजल MT 75 वेरिएंट कीमत में 50,000 रुपये कम किए गए हैं।
  • AX5 डीजल AT 5S और AX3 डीजल AT 75 की कीमतों में 20,000 रुपये कम किए गए हैं।
  • कटौती के बाद, महिंद्रा XUV700 अब 13.99 लाख रुपये से 26.04 लाख रुपये की रेंज में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें : Roadster: Ola ने लॉन्च की 3 इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए कितनी है कीमत और कब से डिलीवरी हो जाएगी शुरू

बिक्री बढ़ाने के लिए की कीमत में कमी

XUV700 की कीमत में कटौती करने के पीछे का उद्देश्य SUV की बिक्री में सुधार के लिए किया गया है। महिंद्रा की XUV700 पहले से ही बेस्टसेलर है और इसकी कीमत और कम होने से इसकी बिक्री में और भी बढ़ोतरी देखने के लिए मिल सकती है। वहीं, जुलाई 2024 में इसकी बिक्री का आंकड़ा देखें तो उसके हिसाब से XUV700 ने सालाना आधार पर 25.79% की बढ़त दर्ज की है। इतना ही नहीं, जुलाई में कंपनी की कुल बिक्री में SUV ने 18% से अधिक का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें : देश की सबसे बड़ी सिंगल सिलेंडर बाइक हुई लॉन्च, इन्टरसेप्टर 650 से सीधा मुकाबला, कीमत उससे कम

मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में सबसे पसंदीदा ऑप्शन

मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में आने वाली XUV700 लोगों के बीच लगातार पसंदीदा ऑप्शन में से एक बनी हुई है। जुलाई में इसकी 7,769 यूनिट की बिक्री हुई, जिसके साथ यह दूसरे स्थान पर रही। इसने बाजार में 28.29% की हिस्सेदारी हासिल की। ​​XUV700 टाटा सफारी, हैरियर, MG हेक्टर और हुंडई अल्काज़र जैसी गाड़ियों से बिक्री में काफी आगे रही।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top