All for Joomla All for Webmasters
उत्तर प्रदेश

Kannauj Rape Case: अब तक सामने आई नवाब सिंह की 80 करोड़ की संपत्ति, जांच में जुटे 60 लेखपाल

crime

कन्नौज केस में आरोपित नवाब सिंह यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन के निर्देश पर उसके खिलाफ संपत्ति की जांच रही है। जिसमें करीब 60 लेखपाल यह कार्य कर रहे हैं। अब तक 80 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई है। यह संपत्ति सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच और तेज कर दी है। नवाब के करीबियों की भी जमीन खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें:– नियमों का नहीं किया पालन, सेबी ने इस कंपनी पर ठोका 11 लाख का जुर्माना

जागरण संवाददाता, कन्नौज। दुष्कर्म के आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शासन के निर्देश पर पूर्व ब्लाक प्रमुख की संपत्ति की खंगालने कार्य चल रहा है। अब तक करीब 80 करोड़ की संपत्ति सामने आई है। इससे अब प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अड़ंगापुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बुआ के साथ डिग्री कालेज पहुंची 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया था। आरोपित नवाब सिंह और दुष्कर्म में सहयोगी पीड़िता की बुआ जेल में है। शासन के निर्देश पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह, उसके छोटे भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलू यादव समेत उनके रिश्तेदार और करीबियों की संपत्ति की जांच चल रही है। सदर और तिर्वा तहसील के करीब 60 लेखपालों को संपत्ति की जांच के लिए लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:– Paytm Zomato News: RBI से झटका लगने के बाद Paytm ने जोमैटो को बेच द‍िया यह बिजनेस, 2000 करोड़ से ज्यादा में हुई डील

अब तक सामने आई 80 करोड़ की संपत्ति

सूत्रों की माने तो अवकाश के दिनों में भी राजस्व टीमों ने अड़ंगापुर, कटरी क्षेत्र के भिम्मापुर्वा, अलियापुर व नसरापुर, शहर के मकरंद नगर, सरायमीरा में छानबीन की। वहीं, तिर्वा में कन्नौज-तिर्वा मार्ग और सखौली गांव में संपत्तियों को खंगाला। एक सप्ताह से शुरू हुई छानबीन में अब तक करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई है। इससे अब राजस्व की टीमों ने तेजी लाई है।

सूत्र बताते हैं कि बुधवार तक राजस्व टीम जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप देगी। एसडीएम रामकेश ने बताया कि शासन के निर्देश पर संपत्ति की जांच की जा रही है। अलग-अलग राजस्व ग्रामों और शहरी क्षेत्रों में संपत्ति पाई गई हैं। जल्द इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें:– Petrol-Diesel Price: जारी हो गए पेट्रोल और डीजल के भाव; आपके शहर में क्या है ताजा कीमत

गोपनीय ढंग से दें सूचना

दुष्कर्म के आरोपित नवाब सिंह की संपत्तियों व उनके करीबियों के नाम से खरीदी गई संपत्ति के बारे में कोई भी व्यक्ति गोपनीय ढंग से अधिकारियों को सूचना दे सकता है। एसडीएम सदर रामकेश ने बताया कि कोई भी व्यक्ति कार्यालय आकर अवैध ढंग से धन अर्जित कर खरीदी गई नवाब सिंह की संपत्तियों के बारे में जानकारी दे सकता है। उसका नाम कहीं पर भी प्रकाश में नहीं आएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top