All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather: सात जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 41 सड़कें बंद; अब तक 1217 करोड़ का नुकसान

rain

Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश के लोग इन दिनों मौसम की मार झेल रहे हैं। प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से कई घरों को नुकसान पहुंचा था। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में 41 सड़कें बंद हैं। वहीं बारिश होने के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हैं।

ये भी पढ़ें:-Small Savings Schemes: 1 अक्टूबर से लागू होंगे PPF-सुकन्या समृद्धि योजना के नए नियम, आपको होगा लाभ या नहीं

राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने मंगलवार को सात जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में आंधी चलने के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।

सोमवार को नारकंडा में 27, सिरमौर के धौलाकुआं में 17, धर्मशाला में 14 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 211 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

ये भी पढ़ें:- Loan Options after Retirement: 60 के बाद चाहिए हो लोन तो इन सरकारी बैंकों में कर सकते हैं अप्‍लाई 

अब तक मानसून से 1217 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में अब तक मानसून के दौरान 1217 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। विभाग ने तीन दिन तक कई स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका जताई है। बीते दिनों जंस्कार, लेह लद्दाख व काजा घाटी की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। वहीं रविवार को लंबे समय बाद रोहतांग दर्रे में 93 पर्यटक वाहन पहुंचे।

ये भी पढ़ें:- किस तरह फायदेमंद है नई पेंशन स्कीम UPS, जानिए योजना की खास बातें और कर्मचारियों को मिलने वाला लाभ

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान            न्यूनतम     अधिकतम

शिमला           17.4         24.0

सुंदरनगर        22.4         33.0

भुंतर              22.0         33.6

कल्पा            14.0          25.0

धर्मशाला        20.5         30.0

ऊना             21.0         33.0

नाहन            24.3         30.5

सोलन           20.6         30.3

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top