All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather Update: रोहतांग-शिंकुला समेत कई चोटियों पर बर्फबारी, इन इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

rain

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हमीरपुर-किन्नौर समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। 29 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। हिमपात व वर्षा से न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:- Government Apps: सरकारी दफ्तर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, समय और पैसे बचाने के लिए फोन में रखें ये ऐप

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में मंगलवार को रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और धुंधी जोत, मकरवेद व शिकरवेद, हुनमान टिब्बा, इंद्र किला सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ।

प्रदेश में 24 घंटे के दौरान जुब्बड़हट्टी में 83, कंडाघाट में 80.6, धर्मपुर में 69, शिमला में 73, पच्छाद में 59.4 और नगरोटा सूरियां में 42.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जबकि कई घरों में पानी घुस गया। प्रदेश में 126 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जबकि 1191 ट्रांसफार्मर खराब हैं।

ये भी पढ़ें:- Small Savings Schemes: 1 अक्टूबर से लागू होंगे PPF-सुकन्या समृद्धि योजना के नए नियम, आपको होगा लाभ या नहीं

भारी वर्षा की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लाहुल स्पीति, किन्नौर, ऊना व हमीरपुर को छोड़ बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी व भारी वर्षा हो सकती है। 29 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। हिमपात व वर्षा से न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:- UPI से पेमेंट करने जितना आसान होगा कर्ज लेना, RBI ने कर दिया है इंतजाम

कहां कितना तापमान रहा

न्यूनतम अधिकतम

शिमला 14.2   24.6

सुंदरनगर 20.2  32.5

भुंतर 20.0   33.0

कल्पा 13.0   24.2

धर्मशाला 18.5   28.0

ऊना 21.2    34.0

नाहन 23.3   29.1

सोलन 17.6   30.0

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top