All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

Punjab Weather News: पंजाब में मानसून मेहरबान, आज और कल बरसेंगे बादल; पढ़ें मौसम के सभी अपडेट

rain

पंजाब में मानसून इस महीने भी सक्रिय है। पंजाब के कुछ जिलों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश से लगते जिलों में एक दो जगहों पर तेज वर्षा हो सकती हैं। बता दें कि पंजाब पिछले महीने यानी अगस्त में मानसून काफी मेहरबान रहा और अब सितंबर के पहले हफ्ते में भी अच्छी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें- ई-स्कूटर बनाने वाली कंपनी ला रही 4500 करोड़ का IPO, सिर पर दबंग ‘हीरो’ का हाथ, कर लो तैयारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना। जिले में मानसून सितंबर के पहले सप्ताह में पूरी तरह से सक्रिय हैं। जिसके चलते छह सितंबर तक अच्छी वर्षा हुई। जबकि शनिवार को पंजाब के चार नौ जिलों में हल्की वर्षा हुई। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी पंजाब के कुछ जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना हैं।

कुछ जिलों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. सोमपाल के अनुसार आठ सितंबर तक बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना हैं। हिमाचल के साथ लगते जिलों में एक दो जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है। इसके बाद नौ से बारह सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती हैं या बादल छाएं रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 9950 करोड़ रुपए के IPO के लिए इस कंपनी ने जमा किया दस्तावेज, पूरा-का-पूरा OFS

सितंबर में बारिश की उम्मीद

हालांकि, मानसून की हवाएं बड़ी तेजी से बदलती हैं। डॉ. सोमपाल के अनुसार मानसून सीजन जून से सितंबर तक रहता हैं। इस बार जून, जुलाई में बहुत कम वर्षा हुई लेकिन अगस्त में मानसून एक तरह से अच्छा निकला। अब सितंबर से उम्मीद हैं। संभावना है कि विदाई से पहले मानसून पंजाब को भिगोएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top