All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

Hindi Diwas 2024: भारत में 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें इतिहास एवं महत्व

हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को देश के साथ ही विदेश में रहने वाले हिंदी भाषी लोग भी बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की वर्तमान समय में अंग्रेजी एवं मंदारिन भाषा के बाद हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

ये भी पढ़ें– Gala Precision IPO Listing: 41% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद शेयरों पर बिकवाली का दबाव, चेक करें कारोबारी सेहत

  1. भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है हिंदी दिवस।
  2. वर्तमान में हिंदी भाषा दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा बोली जाने वाली लैंग्वेज है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी भाषा हमारे देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। वर्तमान समय में अंग्रेजी एवं मंदारिन भाषा के बाद हिंदी तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। विश्व भर में लगभग 60 करोड़ लोग इस भाषा का इस्तेमाल अपनी बोल-चाल की भाषा के रूप में करते हैं। हिंदी भाषा के महत्व को देखते हुए हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रति वर्ष इस दिन पर स्कूल/ कॉलेज के साथ ही जगह जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें– Bajaj Housing Finance : इश्यू साइज 6560 करोड़, 70 रुपये का शेयर, ये IPO बनेगा मुनाफे का सौदा, क्या है इसकी वजह

14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था और इसे मंजूरी मिली। इसी के चलते प्रतिवर्ष इस दिन पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस दिन के अलावा प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें– आज खुलेगा PN Gadgil ज्वेलर्स का आईपीओ, ग्रे मार्केट में मचा रहा धूम, जानें 5 खास बातें

हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य

हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य अपनी आधिकारिक भाषा का विश्व भर में प्रचार प्रसार करना है। हमारी सरकार ने भी कई महत्वपूर्ण बदलाव करके विभिन्न विभागों में हिंदी को बढ़ावा देने का काम किया है। हमारे देश में हिंदी भाषा एक दूसरे से जोड़ने वाली मानी जाती है और इससे राष्ट्रीय एकता को भी मजबूती मिलती है। इसी के चलते इस दिन देश के साथ ही विदेशों में भी हिंदी भाषा में कार्यक्रम किये जाते हैं और लोगों को हिंदी भाषा के महत्व को समझाया जाता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top