All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

Share Market Close: 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा बाजार, सभी सेक्टर हरे निशान पर हुए बंद

Share Market Update 12 सितंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। आज बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था। आज सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए। इस आर्टिकल में जानते हैं कि आज किस कंपनी के स्टॉक बढ़त के साथ और कौन-से गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- अगर किसी को मिला है TDS मिसमैच नोटिस, तो इसमें टैक्सपेयर की गलती भी हो सकती है, यहां जानें इस मामले को कैसे निपटाएं?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी अपने हाई टाइम पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स में भी शानदार तेजी देखने को मिली। अगर सेक्टर की बात करें तो आज सभी सेक्टर में तेजी आई। 

ये भी पढ़ें:- PM Modi ने 6 करोड़ बुजुर्गों को दे दी सबसे बड़ी गुड न्यूज, बिल्कुल मुफ्त होगा ₹5 लाख तक का इलाज

सेंसेक्स 1439.55 अंक या 1.77 फीसदी की बढ़त के साथ 82,962.71 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 470.45 अंक या 1.89 फीसदी चढ़कर 25,388.90 अंक पर बंद हुआ। 

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक 

सेंसेक्स में भारती एयरटेल, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। आज केवल नेस्ले के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग महत्वपूर्ण लाभ के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट बुधवार को तेज बढ़त के साथ समाप्त हुआ।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,755 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत चढ़कर 71.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

रुपये में आज भी तेजी

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी 83.97 पर खुली और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.95 का इंट्रा डे उच्चतम और 83.99 का निचला स्तर देखा गया। अंततः दिन के लिए 83.95 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 4 पैसे अधिक है। पिछले सत्र यानी बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 1 पैसे गिरकर 83.99 पर बंद हुआ।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top