Highest FD Rates: बैंक एफडी में निवेशकों का पैसा सुरक्षा रहता है और इस पर रिटर्न की गारंटी होती है. अगर आप इन दिनों एक साल की एफडी कराने का प्लान कर रहे हैं तो किस बैंक में सबसे अधिक रिटर्न मिल रहा है यहां लिस्ट चेक कर पैसा लगाने का फैसला कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें– इस प्राइवेट बैंक में निवेश से सीनियर सिटीजन को होगा तगड़ा मुनाफा, FD पर मिल रहा है 7.75% तक का ब्याज
Which Bank offer maximum FD Interest rate for 1 year: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) निवेश के लिए लोकप्रिय विकल्पों में से एक है. एफडी में निवेशकों का पैसा सुरक्षा रहता है. इस पर रिटर्न की गारंटी होती है. अपनी सेविंग पर रिस्क न चाहने वाले लोगों के बीच ये खासा लोकप्रिय एक है. बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट में कई टेन्योर का विकल्प मिलता है. हाल में कई बैकों ने विभिन्न अवधि वाले एफडी स्कीम के लिए ब्याज दरों में बदलाव किए. इसके अलावा कुछ बैकों ने खास अवधि वाले स्पेशल एफडी स्कीम भी पेश किए.
एफडी की मैच्योरिटी सात दिन से लेकर दस साल के लिए हो सकती है. छोटी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी की अवधि सात दिन से लेकर 12 महीने तक की होती है. सभी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं. इनमें आरबीआई द्वारा तय की गई दरों के हिसाब से बदलाव भी होता है. ब्याज दरें एफडी की अवधि के आधार पर भी अलग-अलग होती हैं.
ये भी पढ़ें– SBI Amrit Kalash FD: 30 सितंबर तक एसबीआई की स्पेशल ‘अमृत कलश’ में निवेश का मौका, मिलेगा तगड़ा रिटर्न
एक साल की एफडी पर इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज
अगर आप इन दिनों 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने का प्लान बना रहे हैं तो किसी बैंक में पैसा लगाने से पहले ये जानना जरूरी है कि कहां सबसे अधिक रिटर्न मिल रहा है. निवेशकों की सहूलियत के लिए यहां 30 से अधिक बैंकों की लिस्ट साझा की है. कौन सा बैंक एक साल की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है. आइए एक नजर डालते हैं
बैंक का नाम | 1 साल की एफडी दर (%)(आम लोगों के लिए) | 1 साल की एफडी दर (%)( सीनियर सिटिजन के लिए) |
स्मॉल फाइनेंस बैंक | ||
AU Small Finance Bank | 7.25 | 7.75 |
Equitas Small Finance Bank | 8.20 | 8.70 |
ESAF Small Finance Bank | 6.00 | 6.50 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 7.00 | 7.50 |
Suryoday Small Finance Bank | 6.85 | 7.35 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
Unity Small Finance Bank | 7.85 | 8.35 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8.00 | 8.60 |
प्राइवेट सेक्टर बैंक | ||
Axis Bank | 6.70 | 7.20 |
Bandhan Bank | 7.25 | 7.75 |
City Union Bank | 7.00 | 7.25 |
CSB Bank | 5.00 | 5.50 |
DBS Bank | 7.00 | 7.50 |
DCB Bank | 7.10 | 7.60 |
Federal Bank | 6.80 | 7.30 |
HDFC Bank | 6.60 | 7.10 |
ICICI Bank | 6.70 | 7.20 |
IDFC First Bank | 6.50 | 7.00 |
IndusInd Bank | 7.75 | 8.25 |
Jammu & Kashmir Bank | 7.00 | 7.50 |
Karur Vysya Bank | 7.00 | 7.40 |
Karnataka Bank | 7.10 | 7.50 |
Kotak Mahindra Bank | 7.10 | 7.60 |
RBL Bank | 7.50 | 8.00 |
SBM Bank India | 7.05 | 7.55 |
South Indian Bank | 6.70 | 7.20 |
Tamilnad Mercantile Bank | 7.00 | 7.50 |
YES Bank | 7.25 | 7.75 |
सरकारी बैंक | ||
Bank of Baroda | 6.85 | 7.35 |
Bank of India | 6.80 | 7.30 |
Bank of Maharashtra | 6.75 | 7.25 |
Canara Bank | 6.85 | 7.35 |
Central Bank of India | 6.85 | 7.35 |
Indian Bank | 6.10 | 6.60 |
Indian Overseas Bank | 7.10 | 7.60 |
Punjab National Bank | 6.80 | 7.30 |
Punjab & Sind Bank | 6.30 | 6.80 |
State Bank of India | 6.80 | 7.30 |
Union Bank of India | 6.80 | 7.30 |
FOREIGN BANKS | ||
Source: Paisabazaar.com | ||
Interest rates as of 11 September 2024 |
(नोट: एक साल की एफडी के लिए तमाम बैकों की लिस्ट पैसा बाजार द्वारा तैयार की गई हैं. लिस्ट में शामिल बैंकों द्वारा ऑफर किए जा रहे एफडी रेट से जुड़े अपडेट 11 सितंबर तक के हैं. बैंक समय-समय पर अपने दरों में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि लिस्ट में शामिल किसी भी बैंक एफडी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से सटीक जानकारी हासिल कर लें.)
ये भी पढ़ें– FD Rates: 333 दिनों की एफडी पर किस बैंक में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, पैसा लगाने से पहले ये लिस्ट करें चेक
इन दिनों में बैंक अपने आम ग्राहकों को एक साल की एफडी पर 5 फीसदी से लेकर 8.25 फीसदी सालाना ब्याज दे रहे हैं. आम लोगों की तुलना में सीनियर सिटिजन यानी 60 साल और उससे अधिक उम्र के निवेशकों को बैंक आमतौर पर 0.5 फीसदी अधिक ब्याज ऑफर करते हैं. मौजूदा समय में एक साल की एफडी पर बैंक अपने सीनियर सिटिजन को 5.50 से लेकर 8.75 फीसदी सालाना ब्याज दे रहे हैं.
सबसे अधिक ब्याज स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से ऑफर किए जा रहे है. ये बैंक अपने आम ग्राहकों को एक साल की एफडी पर 7 से 8.25 फीसदी सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं. वहीं सीनियर सिटिजन को यहां 7.5 से 8.75 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है.
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की बात करें तो यहां एक साल की एफडी पर आम ग्राहकों को 5 से लेकर 7.75 फीसदी सालान ब्याज मिल रहा है. एक साल की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज IndusInd Bank में मिल रहा है. सीनियर सिटिजन को प्राइवेट बैंक 5.50 से 8.25 फीसदी सालाना ब्याज दे रहे हैं.
सरकारी बैंकों की लिस्ट पर नजर डालें तो एक साल की एफडी पर बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने आम ग्राहकों को 6.85 फीसदी की दर से सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं. एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में एक साल की एफडी पर 6.80 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. ये बैंक अपने सीनियर सिटिजन को आम लोगो की तुलना में एक साल की एफडी पर 0.5 फीसदी अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं.