All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

Shimla Weather News: शिमला और सिरमौर में आज भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, 30 सड़कें, जानें मौसम का नया अपडेट

rain

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। हिमाचल में मौसम की मार से एक राष्ट्रीय राजमार्ग और 30 सड़कें बंद हैं। बारिश के कारण तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। वहीं कई ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली की आपूर्ति बाधित है।

ये भी पढ़ें- UPI: भारत में तो लोग UPI से आलू-प्‍याज खरीदते हैं, एस जयशंकर के सामने तारीफ में बोलीं जर्मनी की व‍िदेश मंत्री

  1. शिंकुला, बारालाचा, रोहतांग व कुंजुम में हुआ हल्का हिमपात।
  2. प्रदेश में 17 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की ऊंची चोटियों शिंकुला, बारालाचा, रोहतांग व कुंजुम में हल्का हिमपात हुआ और अन्य स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा जारी रही। मौसम विभाग ने शनिवार को शिमला व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। 

17 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 17 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा और उसके बाद हल्की कमी आने का अनुमान है।वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुंदरनगर, भुंतर व सैंज में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- Train Cancelled: ट्रेन से जाने वाले हैं तो ज़रा ठहर जाइए, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल, चेक कर लें कहीं आपकी वाली भी तो नहीं शामिल

30 सड़के यातायात के लिए बंद

शुक्रवार को सोलन में 20, शिमला में 18 व धौलाकुआं में आठ मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजामार्ग व 30 सड़कें यातायात के लिए बंद है। 22 ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है।

ये भी पढ़ें- Life Certificate: बुजुर्ग पेशनर्स का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट घर पर ही बनेगा, ऐसे मदद करेगा डाक विभाग

प्रमुख शहरों में तापमान

स्थानन्यूनतमअधिकतम
शिमला14.021.4
सुंदरनगर20.527.4
भुंतर22.226.0
कल्पा10.014.5
धर्मशाला18.026.0
ऊना22.033.2
नाहन22.023.1
केलंग8.823.4
सोलन18.020.0

कल्पा 10.0 14.5 धर्मशाला 18.0 26.0 ऊना 22.0 33.2 नाहन 22.0 23.1 केलंग 8.8 23.4 सोलन 18.0 20.0

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top