All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

अटेंशन लेडीज! शादी के लिए ‘हां’ बोलने से पहले, पता कर लें लड़के के बारे में ये 5 बातें

शादी करने का फैसला कर लिया है वो भी अरेंज मैरिज? तो हां बोलने से आपको कुछ बातों के बारे में बड़ी सावधानी से जान लेना चाहिए (Marriage Tips) ताकि बाद में पछताना न पड़े। शादी जीवन भर का बंधन होता है। इसलिए जिस लड़के से शादी करने का सोच रही हैं उसके बारे में ये बातें (5 questions to ask before marriage) जरूर जान लें।

ये भी पढ़ें:–स्पाइसजेट ने कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, कंपनी ने किया अगस्त तक के बकाये वेतन का भुगतान

  1. शादी जीवनभर का बंधन होता है।
  2. शादी करने से पहले होने वाले जीवन साथी के बारे में कुछ बातें जान लेनी चाहिए।
  3. ये बातें आपके शादी-शुदा जीवन की खुशहाली के लिए जरूरी हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Marriage Tips: जीवन साथी चुनना एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला होता है। जिस व्यक्ति के साथ आप शादी में बंधने का फैसला ले रहे हैं, वह कैसा है, उसका परिवार कैसा है, ये सभी बातें बहुत मायने रखती हैं। अगर आप लड़के को पहले से नहीं जानती हैं, यानी अरेंज मैरिज कर रही हैं, तब तो आपको इन बातों का और ध्यान रखना चाहिए। इन बातों के बारे में जान लेने से आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी और आपका शादी-शुदा जीवन भी अच्छा बीतेगा। इसलिए शादी के लिए हां बोलने से पहले आपको लड़के के बारे में 5 जरूरी बातें (5 Things to Know Before Marriage) जान लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:–Bank Holidays October: अक्टूबर में 5-10 नहीं, पूरे 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

परिवार और बैकग्राउंड

लड़के के परिवार के मूल्य कैसे हैं, यानी क्या वो आपस में घुल-मिलकर रहते हैं, उनकी सोच कैसी है, इन सब बातों को जानने से आपको ये समझ आ जाएगा कि शादी के बाद यहां आपको कैसा माहौल मिलेगा। साथ ही, लड़के का चरित्र कैसा है, इस बारे में भी जान लें। क्या वो दूसरों का सम्मान करता है, बातचीत कैसे करता है, खुद से कमजोर लोगों से कैसे व्यवहार करता है, उसके दोस्त कैसे हैं, ये सभी बातें आपको लड़के के बारे में जानने में मदद करेंगे।

शिक्षा और करियर

शादी से पहले ये जान लें कि लड़का कितना पढ़ा-लिखा है, कहां काम करता है, क्या काम करता है, तनख्वाह कितनी है आदि। ये बातें भले ही थोड़ी ऑक्वर्ड हो सकती हैं, लेकिन इनके बारे में जानना जरूरी है। शादी के बाद आपकी आर्थिक स्थिति और घर चलाने में इन बातों का अहम योगदान होगा।

पॉलिटिकल व्यूज और लाइफस्टाइल

लड़का किस तरह की लाइफस्टाइल पसंद करता है, कैसे रहता है और भविष्य में क्या चाहता है, इन बातों के बारे में अच्छे से जान लें। उसके पॉलिटिकल व्यूज क्या हैं, इस बारे में जानना भी जरूरी है। ये भले ही अभी गैर जरूरी लग सकता है, लेकिन आगे चलकर विचार न मिलने के कारण मन-मुटाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। इसलिए उनके धर्म, राजनीति, अर्थव्यवस्था आदि के बारे में उनके विचार जान लें।

ये भी पढ़ें:– Bank Holiday: कल बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 28 सितंबर की छुट्टी

फ्यूचर प्लान

भविष्य में वो क्या करना चाहते हैं, क्या वो विदेश जाना चाहते हैं, खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, किसी दूसरे राज्य में जाने की सोच रहे हैं, परिवार से अलग रहना चाहते हैं, ऐसे कई सवालों के बारे में जानने की कोशिश करें। इससे आपको ये पता रहेगा कि भविष्य में उन्हें क्या करना है और अगर इनमें से किसी बात से आपको दिक्कत होगी, तो आप इस बारे में बात कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- भारत में लॉन्च हुआ 7040mAh बड़ी बैटरी और 128GB सस्ता टैबलेट, जानें कीमत व सारे फीचर्स

शादी करने से पहले इन सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी है। एक अच्छी तरह से जांचा-परखा हुआ रिश्ता ही खुशहाल और सफल वैवाहिक जीवन का आधार बन सकता है। याद रखें, शादी एक जीवन भर का फैसला है, इसलिए इसे हल्के में न लें।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top