All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

30 सितंबर को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव; आम लोगों को मिल गई बड़ी राहत? जानें ताजा अपडेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतें 30 सितंबर को भी एक समान है और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि पेट्रोल और डीजल के दाम में आने वाले समय में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती की जा सकती है लेकिन सरकार की ओर से ऐसा कोई संकेत फिलहाल नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें– Festive Season Sale के पहले दिन Meesho पर हुए दोगुने ऑर्डर, जानिए कितने लोगों ने की खरीदारी

Petrol-Diesel Price Today: सितंबर का आखिरी दिन और इस दिन भी तेल कंपनियों ने आम लोगों को पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी है. 30 सितंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 30 सितंबर को भी एक समान है और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि पेट्रोल और डीजल के दाम में आने वाले समय में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती की जा सकती है लेकिन सरकार की ओर से ऐसा कोई संकेत फिलहाल नहीं मिला है. 30 सितंबर को अपने शहर की ताजा कीमतों की जानकारी ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें– Forex Reserves में लगातार छठे हफ्ते उछाल, 22 बिलियन डॉलर का इजाफा

महानगरों में तेल का भाव

शहर      पेट्रोल     डीजल

दिल्ली     94.72     87.62
मुंबई     103.94     89.97
कोलकाता     103.94     90.76
चेन्नई     100.85     92.44
बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

ये भी पढ़ें– अडानी ग्रुप की एक और लंबी छलांग… खाते में आई नई कंपनी; इतने करोड़ में डील फाइनल

हाल ही में मिली थी राहत

बता दें केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ता किया गया था लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top