All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

गांधी जयंती के दिन सस्ते हो गए पेट्रोल और डीजल? जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें

2 अक्टूबर को भी आम लोगों को महंगाई से अभी कोई राहत नहीं मिली है और आज भी तेल के दाम वही हैं. 2 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है.

2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जा रही है. गांधी जयंती के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों के घटने की उम्मीद थी तो अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. 2 अक्टूबर के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 2 अक्टूबर को भी आम लोगों को महंगाई से अभी कोई राहत नहीं मिली है और आज भी तेल के दाम वही हैं. 2 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है. हालांकि आने वाले समय में तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें– 1 अक्टूबर की सुबह लगा झटका, त्योहारों के पहले महंगा हो गया LPG सिलेंडर, नए दाम लागू

महानगरों में तेल का भाव

शहर      पेट्रोल     डीजल

दिल्ली     94.72     87.62
मुंबई     103.94     89.97
कोलकाता     103.94     90.76
चेन्नई     100.85     92.44
बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

ये भी पढ़ें– अडानी ग्रुप की एक और लंबी छलांग… खाते में आई नई कंपनी; इतने करोड़ में डील फाइनल

हाल ही में मिली थी राहत

बता दें केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ता किया गया था लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें– Festive Season Sale के पहले दिन Meesho पर हुए दोगुने ऑर्डर, जानिए कितने लोगों ने की खरीदारी

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top