All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रों के नौ दिन इन 9 रंग के कपड़ों में करें पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

navratri

9 days of Navratri devi names and colours 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर को शुरू हो रहे हैं। ये दिन माता रानी को समर्पित है। ऐसे में 9 दिन माता के नौ रूपों की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। यदि आप 9 दिन माता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नौ दिन 9 रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा-अर्चना कर अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि इसका भी एक अलग महत्व है। 

ये भी पढ़ें:- Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, भोग और मंत्र

आज का हमारा लेख इन्हीं नौ रंगो पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप नवरात्रों के 9 दिन (Shardiya Navratri 2024) कौन से नौ रंगो के कपड़े पहन सकते हैं और मां को प्रसन्न कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…  

नौ दिन पहनें 9 रंग कसे कपड़ें (9 colours for navratri days)

  1. पहला नवरात्रि 3 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आप पीले रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा कर सकते हैं। 
  2. दूसरा नवरात्रि 4 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन आप माता की पूजा लाल रंग के कपड़े पहनकर कर सकते हैं। 
  3. तीसरा नवरात्रि 5 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में आप इस दिन स्लेटी या पीले के कपड़े पहनकर माता की पूजा कर सकते हैं। 
  4. चौथा नवरात्रि 6 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन आप पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा कर सकते हैं। 
  5. पांचवा नवरात्रि 7 अक्टूबर को दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा कर सकते हैं। 
  6. छठां नवरात्रि 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में आप लाल कपड़े पहनकर माता को प्रसन्न कर सकते हैं।
  7. सातवां नवरात्रि 9 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में आप ब्लू कपड़े पहनकर माता की पूजा कर सकते हैं।
  8. आठवां नवरात्रि 10 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में आप गुलाबी कपड़े पहनकर माता को प्रसन्न कर सकते हैं।
  9. नौवां नवरात्रि 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में आप बैंगनी कपड़े पहनकर माता को खुश कर सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top