All for Joomla All for Webmasters
हरियाणा

‘अब मैं क्या करूं, तीन महीने पहले…’, पत्नी के दम तोड़ने पर पुलिस थाने पहुंचा पति

Faridabad Crime News फरीदाबाद शहर के बादशाह खान नागरिक अस्पताल में बीमार पत्नी के दम तोड़ने पर उसका पति पुलिस थाने में पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने पुलिस के सामने सारी बात बताई और पूछा कि अब मैं क्या करूं? जिसके बाद पुलिस उसे लेकर हॉस्पिटल आई। जहां पुलिस ने कहा कि स्वजन ने मौत को संदिग्ध बताया है। फिलहाल जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:- 3 अक्टूबर को कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आ सकता है बड़ा फैसला- महंगाई भत्ते का होगा ऐलान?

  1. तीन महीने पहले नंद किशोर से महिला ने की थी लव मैरिज।
  2. स्वजन ने मामला बताया संदिग्ध, अब पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले के बादशाह खान नागरिक अस्पताल में बीमार महिला ने दम तोड़ दिया। यह देख उसका पति डर गया वह उसके शव को अस्पताल में छोड़कर सेक्टर-58 थाने पहुंच गया। वहां पुलिस को सारी बात बताई और पूछा कि अब मैं क्या करूं। बाद में पुलिस उसे लेकर अस्पताल आई।

ये भी पढ़ें:- ICICI Bank ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मृतक महिला के स्वजन को सूचित कर दिया। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के शव के बिसरा को जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया है। वहां से पता लगेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

पत्नी के बीमार होने पर पति ने इमरजेंसी में कराया भर्ती

मृतका का नाम किशोरी कुमारी है। वह पति नंद किशोर के साथ राजीव कालोनी में रहती थी। उसने तीन महीने पहले नंद किशोर से लव मैरिज की थी। मंगलवार को किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। नंद किशोर उसे लेकर बादशाह खान अस्पताल आया। यहां इमरजेंसी में उसे भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:– Best FD Rates: सीनियर सिटिजन एफडी पर इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, कमाई का अच्छा मौका

उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सूचना मिलने पर नंद किशोर ने निजी अस्पताल से जरूरी दस्तावेज लाने की बात कहकर चला गया। इमरजेंसी वार्ड के स्ट्रेचर पर उसकी मृत पत्नी शव पड़ा रहा।

महिला का शव छोड़ दो घंटे तक नहीं लौटा

दो घंटे तक वह नहीं लौटा। थाना प्रभारी अनिल कुमार (Faridabad Police) ने बताया कि मृतका के स्वजन उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस में अपनी बेटी के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। स्वजन मामला संदिग्ध बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top