All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

Ranchi News: बदल जाएगी रांची की सूरत, राजधानी में बिछेगा फ्लाईओवर का जाल; सड़कों की लिस्ट तैयार

expressway_gkp

रांची की सूरत कुछ हि दिनों में बदल जाएगी। दरअसल राजधानी में फ्लाईओवर का जाल बिछाने की तैयारी है। इससे जाम से मुक्ति मिल जाएगी। कांटाटोली फ्लाईओवर पहले से ही चालू है जिससे योगदा सत्संग आश्रम से शांति नगर तक की दूरी 25 मिनट से घटकर 5 मिनट हो गई है। सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माणाधीन है और मुख्यमंत्री ने कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण का शिलान्यास किया है।

ये भी पढ़ें:- FD Interest Rates: एफडी ब्याज दरों में बड़ा बदलाव, अब निवेशकों को मिलेगा 8% से अधिक रिटर्न

  1. सहजानंद-कांके रोड फ्लाईओवर का भी मुख्यमंत्री कर चुके हैं शिलान्यास, कुछ दिनों में शुरू होगा काम
  2. कुल नौ फ्लाईओवर का तैयार किया जा चुका है प्रस्ताव, सिरमटोली और कनेक्टिंग फ्लाईओवर भी शामिल

जागरण संवाददाता, रांची। आने वाले समय में राजधानी की सड़कें जाम मुक्त होंगी। राज्य सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र में फ्लाईओवर का जाल बिछाने की योजना है। वर्तमान में कांटाटोली फ्लाईओवर (शांति नगर से कांटा टोली चौक, बहूबाजार चौक होते हुए योगदा सत्संग आश्रम तक) का निर्माण हो चुका है।

सड़क मार्ग से वाहन चालकों को योगदा सत्संग आश्रम से शांति नगर तक पहुंचने में लगभग 25 मिनट लगते थे, लेकिन अब वाहन चालक पांच मिनट में इस दूरी को तय कर रहे हैं। सिरमटोली फ्लाईओवर (सिरमटोली से पटेल चौक, रेलवे लाइन, राजेंद्र चौक होते हुए मेकान चौक तक) निर्माणाधीन है।

ये भी पढ़ें:- LIC की गजब स्कीम… रोज सिर्फ 45 रुपये बचाकर पाएं 25 लाख, मिलता है डबल बोनस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को इन दोनों फ्लाईओवर को आपस में जोड़ने के लिए कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर चुके हैं। डेढ़ साल में कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करना है।

कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद वाहन चालक मेकान चौक से सीधे शांति नगर तक व शांति नगर से सीधे मेकान चौक तक सीधे पहुंचेंगे। वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। सहजानंद-कांके रोड फ्लाईओवर का भी मुख्यमंत्री शिलान्यास कर चुके हैं। जल्द ही इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

फोरलेन होगा सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाईओवर

सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाईओवर फोरलेन होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी कर दिया। फ्लाईओवर की लंबाई 2280.76 मीटर व लागत 430.75 करोड़ है। निर्माण कार्य झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार की ओर से कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Loan Distribution: PNB-Yes Bank के लोन डिस्ट्रीब्यूशन में बढ़ोतरी, डिपॉजिट में भी हुआ इजाफा

यह फ्लाईओवर सहजानंद चौक के समीप से शुरू होकर किशोरगंज चौक, गाड़ीखाना चौक, शनि मंदिर चौक, रातू रोड चौक होते हुए जज कालोनी के समीप कांके रोड से मिलेगा।

वर्तमान में इस मार्ग पर हरमू मुक्ति धाम, पहाड़ी मंदिर व अपर बाजार क्षेत्र में जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। प्रस्तावित फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हो जाने से ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान व आवागमन सुगम होगा।

अरगोड़ा-डिबडीह फ्लाईओवर

अरगोड़ा-डिबडीह फ्लाईओवर का निर्माण हरमू रोड की ओर से अरगोड़ा चौक होते हुए डिबडीह की ओर कराया जाएगा। हरमू बाइपास रोड से आने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से डिबडीह की ओर चले जाएंगे।

इसी प्रकार, बिरसा चौक, प्रोजेक्ट भवन व एचईसी व धुर्वा क्षेत्र से आने वाले वाहन डिबडीह से फ्लाईओवर से अरगोड़ा चौक होते हुए हरमू रोड की ओर चले जाएंगे। अशोक नगर व कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे से होगा।

करमटोली चौक-रिम्स फ्लाईओवर

करमटोली चौक-रिम्स फ्लाईओवर का निर्माण करमटोली चौक से रिम्स के आगे तक होगा। करमटोली चौक के समीप लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। फ्लाईओवर का निर्माण होने से करमटोली से बरियातू की ओर जाने वाले वाहन सीधे रिम्स चौक होते हुए बरियातू होते हुए बूटी मोड़ की ओर निकल जाएंगे।

डीपीएस स्कूल-बिरसा चौक-हिनू फ्लाईओवर

डीपीएस स्कूल के पास से बिरसा चौक होते हुए हिनू तक इस फ्लाईओवर का निर्माण होगा। हरमू बाइपास रोड से आने वाले वाहन चालक जिन्हें बिरसा चौक होते हुए हिनू चौक की ओर जाना होगा, उनके लिए यह फ्लाईओवर काफी लाभदायक होगा। अन्य वाहन चालक जिन्हें एचईसी या बिरसा चौक होते हुए खूंटी रोड की ओर जाना होगा, वे फ्लाईओवर के नीचे से सड़क मार्ग होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

कांटाटोली-बूटी मोड़ फ्लाईओवर

वर्तमान में शांति नगर से कांटाटोली चौक व बहूबाजार होते हुए योगदा सत्यंग आश्रम तक फ्लाईओवर का निर्माण हो चुका है। सिरमटोली से पटेल चौक, रेलवे लाइन, राजेंद्र चौक होते हुए मेकान चौक तक फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। बहूबाजार चौक से सिरमटोली तक इन दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण होना है।

कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद मेकान चौक से शांतिनगर तक वाहनों का सीधी आवागमन होगा। आने वाले समय में कांटाटोली (शांति नगर के आगे से) बूटी मोड़ तक फ्लाईओवर की योजना प्रस्तावित है। इस प्रकार मेकान चौक से बूटी मोड़ तक कुल 11 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें:– PM Modi: ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’, छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर बोले पीएम मोदी

एलपीएन शाहदेव चौक-कांके रोड-नगड़ी रिंग रोड तक फ्लाईओवर

हरमू फ्लाईओवर के विस्तारीकरण योजना के तहत आने वाले समय में एलपीएन शाहदेव चौक से कांके रोड, चांदनी चौक होते हुए नगड़ी स्थित रिंग रोड तक फ्लाईओवर निर्माण कराने की योजना प्रस्तावित है। इस फ्लाईओवर का निर्माण होने से वाहन चालकों को कांके रोड में होने वाले जाम से राहत मिलेगी।

करमटोली चौक-बोड़ेया फ्लाईओवर

आने वाले समय में करमटोली चौक से बोड़ेया तक फ्लाईओवर निर्माण कराने की योजना प्रस्तावित है। इस फ्लाईओवर का निर्माण होने से मोरहाबादी व टैगोर हिल के समीप होने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। करमटोली चौक से बोड़ेया की ओर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से बिना किसी व्यवधान के अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

प्रस्तावित फ्लाईओवर

  • अरगोड़ा चौक के ऊपर हरमू की ओर से डिबडीह की ओर
  • करमटोली चौक से रिम्स के आगे तक
  • डीपीएस स्कूल के पास से बिरसा चौक होते हुए हिनू तक
  • कांटाटोली से बूटी मोड़ तक
  • हरमू चौक से सहजानंद चौक, किशोरगंज, गाड़ीखाना, गोशाला चौक, न्यू मार्केट चौक होते हुए जज कालोनी तक
  • एलपीएन शाहदेव चौक से कांके रोड होते हुए नगड़ी रिंग रोड तक
  • फ्लाईओवर का हो चुका है निर्माण
  • शांति नगर से कांटाटोली चौक, बहू बाजार चौक होते हुए योगदा सत्यंग आश्रम तक

फ्लाईओवर का हो चुका है शिलान्यास

बहू बाजार चौक से योगदा सत्संग आश्रम होते हुए सिरमटोली तक (कनेक्टिंग फ्लाईओवर)

निर्माणाधीन फ्लाईओवर

सिरमटोली से पटेल चौक, रेलवे लाइन होते हुए राजेंद्र चौक से मेकान चौक तक (सिरमटोली फ्लाईओवर)

पिस्का मोड़ से रातू रोड, न्यू मार्केट चौक होते हुए जाकिर हुसैन पार्क तक (एनएचएआइ का एलिवेटेड कारीडोर)

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top