All for Joomla All for Webmasters
बिहार

Bihar News: बिहार राजस्व सेवा के 95 अधिकारियों का तबादला, कई अंचलों में नए राजस्व पदाधिकारी तैनात

Bihar Officer Transfer List बिहार में भूमि सर्वेक्षण में अधिकारियों की कमी को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 95 अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है। इसमें कई अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। विभाग ने राजस्व अधिकारियों और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भी भर दिया है। ये अधिकारी विभिन्न जिलों में तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:-  Stocks in News : आज Nykaa, Tata Motors, Ashok Leyland, HDFC Bank सहित फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगा एक्‍शन

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: भूमि सर्वेक्षण में अधिकारियों की कमी को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को बिहार राजस्व सेवा के 95 अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है। इनमें कई अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे हुए थे। विभाग ने एवं राजस्व अधिकारियों के अलावा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भी भर दिया है।

ये भी पढ़ें– विदेशी दौलत में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा; गदगद हुआ RBI

इन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

नारायण बैठा को सिवान, मनीष कुमार को लखीसराय, शाहिद मसउद आलम को बेगूसराय एवं सीमा रानी को मुजफ्फरपुर को सहायक बंदोबस्त पदाधकारी बनाया गया है। सागर प्रसाद को अररिया एवं शिवशंकर गुप्ता को सर्वे संस्थान का राजस्व अधिकारी सह कानूनगो बनाया गया है।

ये भी पढ़ें– 8 अक्टूबर की सुबह पेट्रोल और डीजल के बदल गए दाम? जानिए आज के रेट्स

इन जगहों पर पदस्थापित किए गए अधिकारी

जमालपुर, मदनपुर, औरंगाबाद सदर,दुल्हिन बाजार,विदुपुर, पुरैनी, सुपौल सदर, सिंघवारा, कैमूर, रमगढ़वा,वारसलीगंज, पातेपुर, अअगिआंव, बलरामपुर, तेतरिया, अरवल सदर, साहेबगंज, प्राणपुर, कुढ़नी, दुर्गावती, कुर्था, चौसा, सिंघिया, बेलदौर, सरमेरा, ढाका, पारू, रक्सौल, मोतीपुर, पीपरा, मंझौलिया, खुटौना, हरसिद्धि, गड़हनी, फारबिसगंज, नवादा सदर,तुरकौलिया, किशनगंज सदर,जाले, विद्यापतिनगर, बहादुरगंज, घोड़ासहन, कोचस, रामगढ़, नरकटियागंज, अमनौर, मोरवा, रोहतास, बहादुरपुर, के नगर, मोहिउद्दीनगर, समस्तीपुर, मनीगाछी, सिलाव, वसंतपुर, दरभंगा सदर,पताही, चेवाड़ा, राजापाकर, खानपुर, मनेर, रजौन, दाउदनगर, गोह, लखीसराय, मुरौल, चकिया, मेहसी, हलसी, फेनहारा, पिपराकोठी, महनार, एवं आरा सदर में नए राजस्व अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top