All for Joomla All for Webmasters
बिहार

Sitamarhi News: मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, घर की छतों से अचानक होने लगी रोड़ेबाजी; पुलिसकर्मी सहित दस घायल

crime

Bihar Crime News बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बेलसंड नगरपंचायत में मूर्ति विसर्जन के दौरान रोड़ेबाजी हुई। घटना सुबह चार बजे हुई जिसमें दस लोग घायल हुए जिनमें छह पुलिसकर्मी हैं। डीएम और एसपी के पहुंचने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विसर्जन कराया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

  1. मस्जिद से आगे बढ़ने के बाद घरों की छतों से पत्थरबाजी की जाने लगी
  2. मजबूर होकर लोग प्रतिमा वहीं छोड़कर भागने लगे लोग, छह पुलिसकर्मी घायल

ये भी पढ़ें– Forex Reserves: 8 हफ्ते में पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार घटा, अब रह गया इतना

संवाद सहयोगी, बेलसंड (सीतामढ़ी)। बिहार के सीतामढ़ी जिले में बेलसंड नगर पंचायत में मूर्ति विसर्जन के दौरान रोड़ेबाजी की गई। घटना सुबह चार बजे की है। बेलसंड रजिस्ट्री चौक पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति नगर भ्रमण के बाद निर्धारित पथ से विसर्जन के लिए जा रही थी।

मस्जिद से आगे बढ़ने के बाद घरों की छतों से पत्थरबाजी की जाने लगी। मजबूर होकर लोग प्रतिमा वहीं छोड़कर लोग भागने लगे, रोड़ेबाजी में दस लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिनमें छह पुलिसकर्मी हैं।

ये भी पढ़ें– सरकार का Direct Tax Collection इस साल 18% बढ़ा, अब तक हुई ₹11.25 लाख करोड़ की कमाई

करीब आठ बजे डीएम और एसपी भी पहुंचे। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए करीब दस लोगों के घायल होने की बात कही है। बेलसंड डीएसपी रवि शंकर ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई थी।

वीडियोग्राफी के आधार पर ऐसे तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण वातावरण में मूर्ति का विसर्जन किया जा चुका है। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर बेलसंड के रजिस्ट्री चौक पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें:-   Loan: फेस्टिव सीजन में कहां मिलेगा सस्ते दर पर्सनल लोन, चेक करें बैंकों की लिस्ट

चोरौत में भी मूर्ति विसर्जन किया गया

इसके अलावा, चोरौत में भी मूर्ति विसर्जन किया गया। हालांकि, यहां विभिन्न जगहों पर शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ किया गया।

पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार यदुपट्टी, सिमरी, चोरौत, अमनपुर, बररी-बेहटा, परिगामा, भंटाबारी, मोसिढा, भुतहा में बने मां दुर्गा के प्रतिमा को आचार्य और पुजारीयों के द्वारा वैदिक मंत्र से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया गया।

ये भी पढ़ें:-  अब इस Bank से Loan लेना हुआ महंगा, बढ़ गए Interest Rates, जानिए क्या हो गईं नई ब्याज दरें

पूर्व से चयनित तालाबों में नगर और क्षेत्र परिक्रमा के बाद विसर्जित की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की अलग-अलग टीम तैनात होने के साथ-साथ भ्रमण करती रही।

नोट- खबर पर अपडेट जारी है… 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top