All for Joomla All for Webmasters
उत्तराखंड

Uttarakhand Crime: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में टकराव, 40 से अधिक राउंड फायरिंग; चार लोग घायल

crime

Uttarakhand Crime रुद्रपुर के जाफरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना में चार युवक घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह नामजद समेत कई अन्य पर जानलेवा हमले का प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया है। । पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें– Forex Reserves: 8 हफ्ते में पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार घटा, अब रह गया इतना

  1. 40 से अधिक राउंड फायरिंग की
  2. पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर हमलावरों की तलाश शुरू की

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। Uttarakhand Crime: पुरानी रंजिश में जाफरपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान खाली प्लाट पर बैठकर खाना पीना कर रहे दिनेशपुर के युवकों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया गया। इस दौरान 40 से अधिक राउंड फायरिंग की गई। जिससे चार युवक घायल हो गए।

ये भी पढ़ें– सरकार का Direct Tax Collection इस साल 18% बढ़ा, अब तक हुई ₹11.25 लाख करोड़ की कमाई

आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उनकी गाड़ियों में भी फायरिंग कर तोड़फोड़ की। लगातार हुई फायरिंग और शोर होने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह नामजद समेत कई अन्य पर जानलेवा हमले का प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया है।

ग्राम नेता नगर दिनेशपुर निवासी मनमोहन सिंह पुत्र जगवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी किसी बात को लेकर इशरपुर नानकपुरी टांडा बहेड़ी निवासी रखवीर और गज्जीपुर मिलक खानम स्वार रामपुर निवासी साहब सिंह उर्फ साबी से कुछ माह पहले कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद साहब सिंह उर्फ साबी ने उसे मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें– Petrol-Diesel Price: सस्ता होने के बाद लगातार महंगा हो रहा Crude Oil, जानिए क्या हो गईं डीजल-पेट्रोल की कीमतें

जान से मारने की धमकी दी

शनिवार रात वह अपने साथी पुष्पराज सिंह उर्फ प्रिंस, सतेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह लाड़ी, बलराम उर्फ गोलू थार यूके-06-बीएच-9306 व वेन्यू यूके-06-बीएफ-1322 से रुद्रपुर आए थे। इसके बाद देर रात वह लोग जाफरपुर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बनी प्लाटिंग पर खाने पीने लगे।

इसी बीच रखवीर, साहब सिंह उर्फ साबी और उसका चाचा कांवल सिंह, अलसिया भोज बहेड़ी निवासी जशनदीप सिंह, छिनकी किच्छा निवासी जितेंद्र सिंह चुबकिया बहेड़ी निवासी करन सिंह अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए और गालीगलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे।

यह देख उसके साथियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो वह हमलावर हो गए। जान से मारने के लिए उन पर कई असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसका साथी बलराम उर्फ गोलू, गुरदीप सिंह उर्फ लाडी, पुष्पराज सिंह उर्फ प्रिंस व सतेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। वह लोग किसी तरह से अपनी जान बचाकर अपनी थार और कार को वही छोडकर खेतों में भाग गए।

आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने उनकी गाड़ियों पर भी कई राउंड फायर कर तोड़फोड़ की। शोर शराबा होने पर लोग एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए। बाद में घायल चारों साथियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर, थानाध्यक्ष दिनेशपुर नंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस को मौके से करीब 30 राउंड कारतूस भी मिले। बाद में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:-  अब इस Bank से Loan लेना हुआ महंगा, बढ़ गए Interest Rates, जानिए क्या हो गईं नई ब्याज दरें

यह है मामला

थानाध्यक्ष दिनेशपुर नंदन सिंह रावत ने बताया कि दिनेशपुर निवासी मनमोहन सिंह का साहब सिंह और रखवीर सिंह से तीन-चार माह पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, बावजूद इसके उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। जिसके बाद उनके बीच आए दिन फोन पर पुरानी विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसे दूर करने के लिए शनिवार रात को गदरपुर गुरुद्वारे में दोनों पक्षों के बीच समझौता होना था।

रात को मनमोहन सिंह अपने साथियों के साथ रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में वह जाफरपुर में रूक गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान साहब सिंह और रखवीर पक्ष ने संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह जाफरपुर में है। जिसके बाद साहब सिंह पक्ष के लोगों ने जाफरपुर आने की बात कही। जहां खाली प्लाट पर दोनों पक्षों के लोगों ने अपने वाहन खड़े किए और पास में ही खाने पीने लग गए।

इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया और मारपीट तथा एक दूसरे पर फायर शुरू कर दिए। करीब 40 से अधिक रांउड फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई थी। जिससे चार लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती एक पक्ष के लोग फरार हो गए थे। मामले में एक पक्ष के दिनेशपुर निवासी मनमोहन सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अब तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:-  बस सिर्फ 7 रुपये जमा करें रोजाना, जिंदगीभर पाएं 60,000 रुपये पेंशन, सरकार देती है गारंटी

तीन थानों की पुलिस पहुंची, नालों से बीने खोखे

जाफरपुर पेट्रोल पंप के पास खाली प्लाट है। जहां पर शनिवार देर रात दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसका पता चलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस के साथ ही रुद्रपुर कोतवाली और गदरपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई और जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को खाली प्लाट और थार वाहन के पास से कई खाली कारतूस मिले। जबकि पास में ही नाले से भी पुलिस कर्मियों ने खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार करीब 30 से अधिक कारतूस पुलिस ने बरामद किए है।

जाफरपुर में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इसमें कई राउंड फायरिंग हुई है। जिससे एक पक्ष के चार लोग गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी पंजीकृत की है। फरार चल रहे आरोपितों की तलाश की जा रही है, जगह जगह ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस की चार टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। – मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, यूएस नगर

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top