All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की क्या है सच्चाई? आरोपों पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी

Remo D’Souza: मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और छह अन्य लोगों के खिलाफ एक डांस ग्रुप को धोखा देने का आरोप लगा है। 19 अक्टूबर को ऐसी खबरें सामने आई कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य के खिलाफ एक डांस ग्रुप से कथित तौर पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। 

जैसे ही ये खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। अब कुछ दिनों के बाद आखिरकार कोरियोग्राफर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी की खबरों पर रिएक्ट किया।

ये भी पढ़ें–  Karwa Chauth: बेड रेस्ट पर रकुल प्रीत सिंह, रखा करवा चौथ का व्रत, लगवाई मेहंदी, ऐसे मनाया पहला करवा चौथ

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने धोखाधड़ी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल ने इन आरोपों पर सफाई देने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लिया और एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बिना जाने कुछ भी छापना गलत है। कपल ने इन अफवाहों को लेकर निराशा जताई है। उन्होंने साथ ही “अफवाहें न फैलाने” का भी अनुरोध किया है। 

ये भी पढ़ें–  लीगल मामले में फंसी एकता कपूर और सुपरस्टार जीतेंद्र की पत्नी, POCSO-आईटी और आईपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज

बयान में आगे लिखा है कि “मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये हमें पता लगा है कि किसी डांस ग्रुप के संबंध में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ शिकायत दर्ज की गई है। ऐसी खबरें छपते देखना निराशाजनक है। हम सभी से रिक्वेस्ट करना चाहेंगे कि पहले अफवाहें फैलाने से बचें और सही तथ्यों का पता लगाएं”। 

रेमो ने आगे अपने फैंस को यह भी आश्वासन दिया कि वह और उनकी पत्नी जल्द ही इस मामले पर अपना पक्ष रखेंगे और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और फैंस को प्यार और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। 

ये भी पढ़ें–  साउथ सुपरस्टार पर टूटा दुखों का पहाड़, 86 की उम्र में हुआ मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

रेमो डिसूजा के खिलाफ किसने दर्ज कराई शिकायत?

26 साल की डांसर ने ये शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें रेमो, लिजेल और पांच अन्य लोगों के खिलाफ धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसकी मंडली को 2018 और जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर चीट किया गया था।

आरोप है कि डांस ग्रुप ने एक टीवी शो जीता था लेकिन आरोपी ने कथित तौर पर ऐसा पेश किया जैसे ग्रुप उनका हो और 11.96 करोड़ रुपये की प्राइज मनी ले ली। मामले में अन्य आरोपी हैं- ओमप्रकाश शंकर चौहान, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी के रोहित जाधव, एक पुलिसकर्मी विनोद राउत और रमेश गुप्ता। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top