ब भी बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर की बात होती है तो सबसे पहले रणवीर सिंह का नाम लिया जाता है। न सिर्फ फिल्मों में बल्कि निजी जीवन में भी वह काफी उत्साह से भरे हुए नजर आते हैं। हर कोई उनकी तरह बनने की ख्वाहिश रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस फिटनेस और फुर्ती का राज क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं…
![](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=674,height=379.25,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/01/02/750x506/ranveer-singh-net-worth-income-luxury-cars-and-shoes-collection_1641104264.jpeg)
रणवीर सिंह ने’आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान अपने फिटनेस का राज फैंस के साथ शेयर किया। रणवीर से जब पूछा गया कि उन्होंने नाश्ते में क्या खाया तो उन्होंने कहा, मैं दिन की शुरुआत 130 ग्राम ओट्स, 15 ग्राम नट्स और 5 ग्राम चॉकलेट चिप्स के साथ करता हूं।
![](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=674,height=379.25,fit=cover,f=auto/assets/images/2021/10/05/750x506/ranveer-singh_1633445026.jpeg)
शिलाजीत का रोजाना सेवन करते हैं रणवीर
इसके बाद रणवीर ने बताया कि वे सुबह-सुबह एक डिटॉक्स ड्रिंक के साथ-साथ इम्युनिटी-बूस्टिंग शॉट्स का आनंद लेते हैं। इन सबके बाद, वह प्रोबायोटिक ड्रिंक और शिलाजीत – अश्वगंधा और खजूर के लड्डू का सेवन करते हैं।
![](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=674,height=379.25,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/02/16/750x506/l-a_1645000254.jpeg)
क्या हैं शिलाजीत खाने के फायदे
शिलाजीत टेस्टोस्टेरोन (एक तरह का हॉर्मोन) बढ़ाने का काम करता है। शिलाजीत अपने आयुर्वेदिक उपचारों के लिए जाना जाता है और शरीर में सकारात्मक बदलाव लाने में कारगर माना जाता है। शिलाजीत और अश्वगंधा दोनों चिंता और तनाव के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
![](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=674,height=379.25,fit=cover,f=auto/assets/images/2021/07/24/750x506/instagram-post-of-ranveer-singh_1627132723.jpeg)
रणवीर सिंह – फोटो : Instagramरणवीर जल्द ही ‘सर्कस’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। आखिरी बार उन्हें 83 फिल्म में देखा गया था। इसमें उन्होंने कपिल देव की भूमिका निभाई है।
![](https://hindi.officenewz.com/wp-content/uploads/2021/08/officenewzlogo_vr2-1.jpg)