All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Elon Musk news: एलन मस्क के हाथ आई ट्विटर तो 75% कर्मचारियों की हो जाएगी छुट्टी, जानिए क्या है दुनिया के सबसे बड़े रईस का प्लान

elon musk

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) में बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर ट्विटर की कमान मस्क के हाथ आती है तो कंपनी के 75 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है। अभी कंपनी में 7,500 कर्मचारी काम करते हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक मस्क ने ट्विटर के संभावित इनवेस्टर्स को अपनी इस योजना के बारे में बताया है। अखबार ने दस्तावेजों और सूत्रों के हवाले से यह खुलासा किया है।

ट्विटर और मस्क के प्रतिनिधियों ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि ट्विटर में पहले से ही छंटनी की बात कही जा रही है लेकिन मस्क की योजना बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को निकालने की है। मस्क पहले भी कंपनी में छंटनी की बात कह चुके हैं। इस तरह ट्विटर में आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो सकती है। सभी लेवल पर कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है। जब मस्क और ट्विटर के बीच डील के लिए बातचीत शुरू हुई थी तब भी ऐसी खबरें उड़ी थीं। रिपोर्ट की मानें तो ट्विटर मैनेजमेंट ने खर्च में 80 करोड़ डॉलर की कटौती की योजना तैयार की है।

क्या है मामला

मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का ऑफर दिया था। लेकिन इसके बाद वह अपनी बात से मुकर गए। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि ट्विटर फर्जी अकाउंट्स की जानकारी नहीं दे रहा है।इसके बाद ट्विटर ने मस्क को कोर्ट में घसीटा था। डेलावेयर के जज ने दोनों पक्षों को 28 अक्टूबर तक आपस में मामला सुलझाने को कहा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो नवंबर में इसकी सुनवाई शुरू हो जाएगी। इस बीच मस्क ने फिर से ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर यह ऑफर दिया है। अप्रैल में ओरिजिनल ऑफर भी इसी भाव पर था।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top