All for Joomla All for Webmasters
बिहार

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट; अभी और बिगड़ेगा मौसम

Bihar Weather Update पर्वतीय प्रदेशों से आ रही उत्तर पछुआ हवा ने मैदानी इलाकों में मौसम को सर्द कर दिया है। पटना सहित पूरे बिहार के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी है। अगले दो दिन में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: पर्वतीय प्रदेशों से आ रही उत्तर पछुआ हवा से पटना सहित पूरे प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी है। प्रदेश के लगभग 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया है। अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से अलर्ट जारी किया है। 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना समेत गया, छपरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सारण जिला में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। प्रदेश के अधिकांश भागों में घना कोहरा छाया रहा। राज्य के अधिकांश भागों में धूप नहीं निकलने और पछुआ का प्रभाव बढ़ने से कनकनी बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में सतह से ऊपर 0.9 किमी उत्तर पछुआ व उत्तरी हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण मध्य एवं पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के आसार हैं।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

  • गया  -5.1
  • पटना-8.4
  • वाल्मीकि नगर-9.6
  • मुजफ्फरपुर- 9.1
  • छपरा -6.4
  • दरभंगा -8.2
  • सबौर -9.4
  • मोतिहारी- 9.5
  • शेखपुरा -8.6
  • औरंगाबाद -5.8
  • बांका- 8.0
  • नवादा -7.5
  • पूसा- 9.0
  • (तापमान  डिग्री सेल्सियस में)

20-21 जनवरी को बारिश के आसार 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जगहों पर 20-21 जनवरी को हल्के से मध्यम स्तर के बारिश के आसार हैं। पर्वतीय प्रदेशों में इसका असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के उत्तर पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार, बारिश के बाद मौसम भी बदलाव देखने को मिला।

  • पटना समेत पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति
  • 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
  • 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान
  • 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड
  • 2 दिनों तक यही स्थिति बने रहने के आसार, रहें सावधान

सामान्य से छह डिग्री गिरा पटना का तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की गिरावट देखी गई। पटना का अधिकतम तापमान छह गिरकर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया में अधिकतम तापमान में सामान्य से सात नीचे 16.2 डिग्री एवं न्यूनतम सामान्य से तीन कम 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच नीचे 17.2 और न्यूनतम सामान्य से दो कम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top