All for Joomla All for Webmasters
उत्तर प्रदेश

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया महादेव का रुद्राभिषेक, विश्व-कल्याण की कामना

Mahashivratri 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परंपरा और राष्ट्रीयता को मजबूत करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं।

लखनऊ, जेएनएन। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की अपील भी की है।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परंपरा और राष्ट्रीयता को मजबूत करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। 

अखिलेश यादव ने दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति का यह विशेष दिन है। शिव कल्याण स्वरूप और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। नफरत, विद्वेष और अलगाव की प्रवृत्तियों के विष को नष्ट किया जाना आज भी समय की मांग है। उन्होंने कामना की है कि भगवान शिव सभी को शांति, समृद्धि, सौहार्द और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।

मयावती ने कहा- महादेव की सभी पर बनी रहे : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समस्त देशवासियों और खासकर उत्तर प्रदेश के लोगों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे यही कामना, ताकि लोग विशेषकर रोजी-रोजगार के मामले में आत्मनिर्भर बनकर आत्म-सम्मान के साथ इज्जत का जीवन जी सकें।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top