All for Joomla All for Webmasters
समाचार

खराब सेहत को लेकर दिल्ली भेजे गए थे लालू यादव, चेकअप के बाद AIIMS ने वापस लौटाया रांची रिम्स

रवि सिन्हा, रांची :

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने 22 मार्च को लालू यादव की खराब सेहत का हवाला देकर दिल्ली स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया था। इसके बाद लालू यादव के परिजन चार्टर्ड विमान से उन्हें दिल्ली लेकर गए। हालांकि, अब दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने जांच के बाद स्पष्ट कर दिया कि लालू यादव को यहां इलाज कराने की जरुरत नहीं है। इसके बाद उन्हें रांची रिम्स वापस भेजने की तैयारी शुरू हो गई।

एएनआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव मंगलवार रात करीब नौ बजे AIIMS पहुंचे, उन्हें निगरानी के लिए आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था और बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह कुछ समय तक विभिन्न टेस्ट के लिए निगरानी में रहेंगे। इस बीच जानकारी मिल रही कि लालू यादव को बुधवार को चार्टड विमान से रांची लाने की तैयारी की जा रही है।

झारखंड में आरजेडी के नेता अभय सिंह ने बताया कि लालू यादव के दोपहर दो से चार बजे के बीच रांची पहुंचने की संभावना है। वहीं इस मामले में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह मामला स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। डॉक्टर जो भी फैसला लेते हैं इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। लेकिन यह सही है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत अच्छी नहीं है।

लालू यादव के दिल्ली एम्स से रांची वापस लाए जाने की सूचना के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया था और अगर दिल्ली एम्स के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य को ठीक मान रहे हैं तो अच्छी बात है। यह एक सामान्य बात है इस संबंध में डॉक्टर ही बेहतर बता सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top