All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Shanishchari Amavasya 2022: शनिश्चरी अमावस्या आज, राशि अनुसार दान से पूरी होती है मनोकामना

shanidev

Shanishchari Amavasya 2022 Daan: यह इस साल की पहली अमावस्या भी है. आज आंशिक सूर्यग्रहण भी होगा. ऐसे में इस शनिश्चरी अमावस्या का महत्व बढ़ गया है.

Shanishchari Amavasya 2022 Daan: शनिश्चरी अमावस्या का योग आज 30 अप्रैल को बना है. यह इस साल की पहली अमावस्या भी है. आज आंशिक सूर्यग्रहण भी होगा. ऐसे में इस शनिश्चरी अमावस्या का महत्व बढ़ गया है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार शनिश्चरी अमावस्या के यदि जातक अपनी राशि के अनुसार दान करें तो उस दान का पुण्यफल कई गुना बढ़ जाता है. आइये जानें किस राशि के जातक को क्या दान करना चाहिए.

मेष राशि: शनिश्चरी अमावस्या के दिन मेष राशि के लोग मसूर की दाल, गुड़, लाल चंदन, गेंहू,लाल रंग के कपड़े, लाल फूल, सोना, तांबा, केसर, कस्तूरी आदि का दान करें तो यह दान श्रेष्ठ दान होता है.

वृषभ राशि: इस राशि के लोग आज शनि अमावस्या के दिन चावल, शक्कर, चांदी, मोती, सफेद कपड़े, घी, तेल, लोहा आदि चीजों का दान करें. तो जल्द ही शुभ फल प्राप्त होगा.  

मिथुन राशि: इनके लिए शनिश्चरी अमावस्या पर कांसे के बर्तन, हरे कपड़े, पन्ना रत्न, सोना, फूल, कर्पूर, शंख, हाथी दांत, फल,घी, पैसे आदि का दान उत्तम होगा.

कर्क राशि: इस राशि के लोग जल्दी शुभ फल प्राप्ति के लिए चावल, सफेद कपड़े, सफेद चंदन, सफेद फूल, शक्कर, चांदी, सफेद बैल, घी, शंख, दही, मोती और कर्पूर का दान करें.

सिंह राशि: इन्हें गेंहू, मोती, गाय, कमल के फूल, लाल चंदन, लाल कपड़े, सोना, तांबा, केसर, चावल, चांदी, घी और मूंगा रत्न का दान करना चाहिए.

कन्या राशि: शनि अमावस्या पर कन्या राशि के जातक कांसे के बर्तन, घी, शंख, फल, चावल, हरे रंग के कपड़े, हाथी दांत और घी का दान करें.

तुला राशि: इस राशि के लोग चावल, शक्कर, सफेद वस्त्र, हीरा, चांदी, मोती और सूने का दान कर सकते हैं.  

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग जरूरतमंदों को भूमि, मसूर, लाल रंग के कपड़े, गुड़, लाल चंदन आदि चीजों का दान करें. इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी.

धनु राशि: इस राशि के लोग पीला अनाज पीले कपड़े, सोना, घी, पीले फल, पुखराज रत्न और हल्दी आदि चीजों का दान करें.

मकर राशि: इस राशि के लोग अमावस्या पर सात तरह का अनाज, नीलम रत्न, तिल, नीले रंग के कपड़े, फूल, काली गाय, कंबर, ऊनी कपड़े आदि चीजों का दान जरूरतमंदों को करें.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक तेल, सात तरह का अनाज, काले या नीले कपड़े, तलवार, जूते, लोहा, कस्तुरी, उड़द आदि चीजों का दान कर सकते हैं.

मीन राशि: इस राशि के लोग पीला अनाज, पीले कपड़े, सोना, घी, पीले फल, पुखराज रत्न, हल्दी, घोड़ा, पुस्तक, धन, शहद, शकर, नमक आदि चीजों का दान शनिश्चरी अमावस्या पर कर सकते हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top