All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Twin Tower Demolition: 28 अगस्त को गिराया जाएगा ट्विन टावर, आज से लगाए जाएंगे 3700 किलो विस्फोटक; 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

नोएडा के ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने का काम शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो जाएगा। एडिफाइस एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि 27 अगस्त तक विस्फोटक लगेगा और 28 अगस्त को दोपहर ढाई बजे टावर ध्वस्त कर दिए जाएंगे। विशेष परिस्थितियों में ही ध्वस्तीकरण का समय दो-तीन दिन बढ़ सकता है। दोनों टावर की ऊंचाई करीब 101 मीटर है। 

ये भी पढ़ें– शेयर बाजारों में और ‘करेक्शन’ की आशंका, साल के अंत तक निफ्टी 15,600 अंक पर होगा

अभी तक भारत में इतने ऊंचे टावर कभी नहीं गिराए गए। उनमें में एक टावर एक अन्य आवासीय टावर से महज नौ मीटर दूरी पर है। ट्विन टावर के करीब 2600 पिलर में किए गए 9800 छेदों में विस्फोटक लगाया जाना है। यह कैमरों की निगरानी में लगाए जाएंगे। विस्फोटक लगाने के बाद इन सभी को वायर से कनेक्ट किया जाएगा। इसी के आधार पर टावरों के ऊपरी तरफ से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया होगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। 

ऐसे में टावरों में सभी जगह करीब 3700 किलो विस्फोटक लगने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में रोजाना करीब 250 किलो विस्फोटक लगाया जाएगा। सुबह करीब चार बजे 100 किलोमीटर दूर पलवल स्थित मैगजीन से नोएडा पुलिस की सुरक्षा में विस्फोटक दो वैन में रोजाना नोएडा स्थित ट्विन टावर तक आया करेगा। एक गाड़ी में डेटोनेटरर और दूसरी गाड़ी में जिलेटिन रॉड होंगी। तीसरी गाड़ी पुलिस की होगी। जानकारी के अनुसार दोनों टावर के ऊपरी हिस्से से विस्फोटक लगाने का काम शुरू होगा।

ये भी पढ़ें ICICI बैंक का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये हुआ, दो महीनों में 26% बढ़े शेयर

आज से पुलिस सुरक्षा में रहेंगे टावर

शनिवार से ट्विन टावर परिसर में किसी भी बाहरी आदमी को जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ मजदूर और इंजीनियर ही जा पाएंगे। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी यहां 24 घंटे तैनात रहेंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। टावरों के आसपास कैमरे लगा दिए गए हैं। इनके जरिए भी पुलिस निगरानी करेगी। दूसरे टावरों की छतों में पर पुलिसकर्मी बीच-बीच में सुरक्षा व्यवस्था देखने जाएंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top