All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

Delhi Weather Updates: दिल्ली में तेज धूप से छह डिग्री चढ़ा तापमान, आज हल्की बारिश की उम्मीद; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली। लोग गर्मी से परेशान दिखे। अधिकतम तापमान में गुरुवार की तुलना में लगभग छह डिग्री का इजाफा हुआ। हालांकि शाम के समय कुछ देर के लिए आसमान पर बादल दिखाई दिए जो कुछ देर बाद छंट गए। मगर इससे थोड़ी देर के लिए राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है

ये भी पढ़ें–  Twin Tower Demolition: 28 अगस्त को गिराया जाएगा ट्विन टावर, आज से लगाए जाएंगे 3700 किलो विस्फोटक; 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी गर्त उत्तर-दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा है। इससे मध्य भारत सहित तटीय इलाकों में अच्छी-खासी बारिश के आसार हैं। दिल्ली में अगले कुछ दिन सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा। यानी लोगों को फिलहाल गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। अगले हफ्ते से बारिश होने की संभावना है। वहीं आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

7-8 दिनों में होगी कम बारिश

दिल्ली में 14 और 15 अगस्त को तापमान के 34 से 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले 7-8 दिन कम बारिश होगी। वहीं स्काईमेट के अनुसार, 13-14 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को कुछ समय के लिए उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद फिर से बारिश कम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें ICICI बैंक का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये हुआ, दो महीनों में 26% बढ़े शेयर

शुक्रवार को दर्ज किया गया 37.2 डिग्री तापमान

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी चौबीस घंटों के भीतर ही पारा लगभग छह डिग्री सेल्सियस चढ़ा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top