All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

Palak Soup: सर्दियों में पालक का सूप पीने से सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Palak Soup Benefits in Hindi: सर्दियों में पालक का साग अधिकतर लोग खाते हैं। इसके अलावा कई लोग पालक-पनीर भी खाते हैं। इतना ही नहीं सर्दियों में अधिकतर लोग पालक का सूप भी पीना पसंद करते हैं। पालक का सूप पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, पालक में अधिक मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा पालक में विटामिन ए और विटामिन सी भी पाए जाते हैं। ऐसे में पालक का सूप (Spinach Soup in Hindi) पीने से सेहत के साथ ही त्वचा और बालों को भी कई लाभ मिलते हैं। रोजाना पालक का सूप पीने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही आयरन की कमी भी दूर होती है। पालक का सूप (Palak Soup Peene ke Fayde) पीने से बालों को भी पोषण मिलता है, इससे बाल मजबूत बनते हैं। साथ ही त्वचा में भी सुधार होता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना पालक का सूप पिएंगे, तो इससे आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं पालक का सूप पीने के फायदे क्या है? या फिर पालक का सूप पीने से क्या होता है (Palak Soup Benefits in Hindi)?

पालक का सूप पीने के फायदे- Palak Soup Benefits in Hindi

1. पानी की कमी पूरी करे

सर्दियों में पानी कम मात्रा में ही पिया जाता है। ऐसे में अगर आप पालक का सूप (Benefits of Drinking Palak Soup) पिएंगे, तो इससे पानी की कमी पूरी हो सकती है। दरअसल, पालक में पानी अधिक मात्रा में होता है। इससे शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलती है। रोजाना पालक का सूप पीने से आप डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं।

. आयरन की कमी दूर करे

पालक में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना पालक का सूप पिएंगे, तो इससे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। आपको बता दें कि आयरन की कमी वाले लोगों में एनीमिया के लक्षण दिख सकते हैं। लेकिन पालक के सूप में आयरन होता है। पालक का सूप पीने से आपको एनीमिया के लक्षणों जैसे कमजोर, चक्कर, थकान जैसे लक्षणों में कमी देखने को मिल सकती है।

3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

पालक में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई पाए जाते हैं। इसके अलावा पालक में कई मिनरल्स भी होते हैं। ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इससे आप सर्दियों में होने वाले बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से बच सकते हैं। पालक का सूप पीने से आप सर्दी, जुकाम से भी अपना बचाव कर सकते हैं।  

4. आंखों को हेल्दी बनाए रखे

आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी आप अपनी विंटर डाइट में पालक सूप शामिल कर सकते हैं। पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन कैरोटीनॉइड होते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा पालक में विटामिन ए भी होता है, तो आंखों के लिए काफी जरूरी होता है।

5. फ्री रेडिकल्स से बचाए

पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना पालक का सूप पिएंगे, तो फ्री रेडिकल्स से शरीर को होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। दरअसल, फ्री रेडिकल्स डायबिटीज, कैंसर और पार्किंसंस रोग विकसित कर सकते हैं। पालक का सूप आपको इन सभी बीमारियों से बचा सकता है।

6. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

पालक के सूप को हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। आपको अपने हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए पालक के सूप को अपने विंटर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, पालक में पोटेशियम होता है, जो हृदय को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

पालक का सूप कैसे बनाएं?- Palak Soup Recipe in Hindi

  • पालक का सूप बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। 
  • इसके बाद पालक, प्याज, अदरक और टमाटर काट लें।
  • अब एक कप पानी लें। इसमें पालक, प्याज और टमाटर को अच्छी तरह से उबाल लें।
  • फिर पालक को ठंडा होने दें और मिक्सर में पीस लें।
  • इसमें पानी मिलाएं और छान लें।
  • अब सूप को एक पैन में डालें। इसमें काला नमक, काली मिर्च डालें और थोड़ी देर उबाल लें। इसके बाद आप गर्मा-गर्म पालक के सूप को पी सकते हैं।

Palak Soup Peene ke Fayde: सर्दियों में आपको भी अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने, हार्ट हेल्थ में सुधार करने, फ्री रेडिकल्स से बचने के लिए अपनी डाइट में पालक के सूप को जरूर शामिल करना चाहिए। पालक में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना पालक का सूप पिएंगे, तो इससे आप हमेशा फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top