All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Ank Jyotish: इन तारीख पर जन्मी लड़कियां ससुराल वालों के लिए होती हैं लकी, जानिए इनकी खासियत

Ank Jyotish अंक ज्योतिष बेहद प्राचीन विज्ञान है। इसकी मदद से हम व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर लोगों के चरित्र और भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं। अंक ज्योतिष में जन्म तिथि के आधार पर कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में बताया गया है जो न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि ससुराल पक्ष के लिए भी भाग्यशाली साबित होती हैं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Numerology: ज्योतिष शास्त्र की माने तो व्यक्ति की जन्मतिथि एक खास महत्व रखती है। इसका असर व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ता है। साथ ही व्यक्ति की जन्म की तारीख के आधार पर उसके भविष्य से संबंधित कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जन्मतिथि के अनुसार वह अच्छी पत्नी साबित होती हैं।

ये भी पढ़ें – पिज्जा की दुकान पर काटा बर्थडे केक तो दुकानदार ने कस्टमर से ले लिए 1300 रुपये! बिल हो रहा वायरल

मूलांक 2

2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्र देव माने जाते हैं। ऐसे में इस जातक की लड़कियां बहुत ही इमोशनल मानी जाती हैं। साथ ही वह अपने हर रिश्ते को बहुत ही बखूबी निभाती हैं। इनमें परिवार को जोड़े रखने के गुण पाए जाते हैं।

ऐसा होता है व्यवहार

ये भी पढ़ें –महिला ने भूत से की शादी, ‘पति’ ने नर्क बना दी ज़िंदगी, तलाक के बाद भी नहीं छोड़ रहा है पीछा!

मूलांक 2 की लड़कियां सभी के साथ अच्छा व्यवहार करती हैं, जिससे इन्हें घर में सभी लोग पसंद करते हैं। अपने इसी गुण के कारण यह अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती हैं। ये लड़कियां अपने पति की खुशी के साथ-साथ पूरे परिवार का अच्छे से ध्यान रखती हैं।

मूलांक 3

जो लड़कियां किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेती हैं, उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 की लड़कियों को जन्म से ही भाग्यशाली समझा जाता है। जिस भी व्यक्ति से ये शादी करती हैं उसके लिए भी भाग्यशाली सिद्ध होती हैं। यह अपने ससुराल वालों के लिए खुशहाली और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं।

ये भी पढ़ें –साइंटिस्ट ने बनाई गजब की ड्रेस, हर सेकंड बदल सकती है डिजाइन, बार-बार कपड़े खरीदने से मिलेगी आजादी!

मूलांक 3 की लड़कियों के गुण

मूलांक 3 की लड़कियां बेहद होशियार होती हैं, वे अपने कौशल के दम पर कामयाबी हासिल करती हैं। मूलांक 3 के स्वामी गुरु होने के कारण इन्हें जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लड़कियां अपने पार्टनर के प्रति बेहद ईमानदार होती हैं।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top