All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Bank Holidays List In 2024: साल 2024 में है बैंक छुट्टियों की भरमार, देखें किस-किस तारीख को बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday

Bank Holidays List In 2024: दिसंबर 2023 का आखिरी सप्ताह चल रहा है. 7 दिन बाद नया साल शुरू होने जा रहा है. ऑनलाइन सुविधा होने के बाद भी पैसा निकालना हो या कोई अन्य काम, लोगों का बैंक आना-जाना लगा रहता है.

ये भी पढ़ेंSahara Refund Status: निवेशकों को कब मिलेगा पैसा, ₹80,000 करोड़ का दावा, मिला केवल ₹5000 करोड़, बाकी कहां गए?

ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आने वाले साल में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं.  दरअसल, आरबीआई क्षेत्रीय-राष्ट्रीय त्योहारों के अलावा कई जयंती पर छुट्टी जारी करता है. आइए जानते हैं दूसरे और चौथे शनिवार  और रविवार के अलावा 2024 में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं. 

साल 2024 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

1 जनवरी, 2024- देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 

11 जनवरी, 2024- मिजोरम में मिशनरी दिवस पर बैंक बंद रहेंगे.

12 जनवरी, 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. 

13 जनवरी, 2024- दूसरा शनिवार और लोहड़ी पर बैंक बंद रहेंगे

14 जनवरी, 2024- मकर संक्रांति और रविवार के चलते देश के कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा.

15 जनवरी, 2024- पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

16 जनवरी, 2024- टुसू पूजा के कारण पश्चिम बंगाल और असम में बैंक बंद रहेगा.

17 जनवरी, 2024- गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा.

23 जनवरी, 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

25 जनवरी, 2024- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी.

26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस पर बैंकों में अवकाश रहेगा.

ये भी पढ़ें Indian Railways: अमृत भारत ट्रेन को रवाना करेंगे पीएम मोदी, जान‍िए फीचर्स और रूट से जुड़ी हर जानकारी

31 जनवरी, 2024- मी-डैम-मी-फी पर असम में छुट्टी रहेगी.

15 फरवरी, 2024- Lui-Ngai-Ni पर मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे

19 फरवरी, 2024- शिवाजी जयंती के कारण महाराष्ट्र में बैंकों में अवकाश रहेगा.

8 मार्च, 2024- महाशिवरात्रि पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

25 मार्च, 2024- होली के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं.

29 मार्च, 2024- गुड फ्राइडे पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

9 अप्रैल, 2024- उगादी/गुड़ी पड़वा कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहने वाले हैं.

10 अप्रैल, 2024- ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे

17 अप्रैल, 2024- रामनवमी पर बैंकों में अवकाश रहेगा.

1 मई, 2024- मजदूर और महाराष्ट्र दिवस के कारण कई राज्यों में अवकाश रहेगा.

10 जून, 2024- श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस पर पंजाब में बैंक रहेगा.

15 जून, 2024- YMA डे के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेगा.

6 जुलाई, 2024- MHIP डे के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेगा.

17 जुलाई, 2024- मुहर्रम के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

31 जुलाई, 2024- शहीद उधम सिंह शहादत दिवस हरियाणा और पंजाब में बैंकों में अवकाश रहेगा.

15 अगस्त, 2024- स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

19 अगस्त, 2024- रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद रहेंगे.

26 अगस्त, 2024- जन्माष्टमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

7 सितंबर, 2024- गणेश चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेगा.

13 सितंबर, 2024-  रामदेव जयंती, तेजा दशमी राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे.

16 सितंबर, 2024- ईद-ए-मिलाद के कारण कई राज्यों में छुट्टी रहेगी.

17 सितंबर, 2024- इंद्र जात्रा के कारण सिक्किम में बैंक रहेंगे.

18 सितंबर, 2024-  नारायण गुरु जयंती के कारण केरल में छुट्टी रहेगी.

21 सितंबर, 2024- नारायण गुरु समाधि के कारण केरल में छुट्टी रहेगी.

23 सितंबर, 2024- वीरों का शहीदी दिवस के कारण हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे.

2 अक्टूबर, 2024- गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे.

10 अक्टूबर, 2024- महा सप्तमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

11 अक्टूबर, 2024- महा अष्टमी के कारण बैंक बंद रहेंगे.

12 अक्टूबर, 2024- दशहरा के कारण बैंक बंद रहेगा.

31 अक्टूबर, 2024-  सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर गुजरात में बैंक बंद रहेगा.

1 नवंबर, 2024- कुट, हरियाणा डे, कर्नाटक राज्योत्सव के कई राज्यों में अवकाश रहेगा.

2 नवंबर, 2024- निंगोल चकौबा मणिपुर में बैंक बंद रहेगा.

7 नवंबर, 2024- छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेगा.

15 नवंबर, 2024- गुरु नानक जयंती पर बैंक बंद रहेगा.

ये भी पढ़ें– Bank Holidays in January: अगले महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक करके बना लें अपना प्लान

18 नवंबर, 2024- कनक दास जयंती कर्नाटक में छुट्टी रहेगी.

25 दिसंबर, 2024- क्रिसमस के कारण अवकाश रहेगा.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top