All for Joomla All for Webmasters
हेल्थ

महिलाओं में Vitamin B12 की कमी का संकेत हो सकते हैं थकान और डिप्रेशन, समय रहते करें इनकी पहचान

Vitamin B12 शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। यह न सिर्फ रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है बल्कि अल्जाइमर जैसे समस्याओं को रोकने में भी मददगार है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। खासकर महिलाओं (Vitamin B12 Deficiency in Women) को अक्सर इसकी कमी हो जाती है। ऐसे में इन संकेतों से इसकी पहचान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:–घर बैठे 2 लाख तक के पर्सनल लोन के लिए करें अप्लाई, जानिए किस बैंक की प्रॉसेस है सबसे आसान?

  1. Vitamin B12 हमारे सही विकास और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
  2. ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर कई समस्याएं हो सकती हैं।
  3. खासकर महिलाओं में इसकी ज्यादा कमी हो सकती है, जिसकी पहचान कुछ की जा सकती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ये डाइट फॉलो करने से कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, क्योंकि ये सभी तत्व हमें स्वस्थ बनाने मदद करते हैं। विटामिन बी12 इन्हीं में से एक है, जो शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर कई समस्याएं हो सकती हैं।

Read More:- 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, ये है नया अपडेट

पुरुष हों या महिला इन दिनों सभी की जीवनशैली बदलने लगी और इसकी वजह से शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी होना लाजमी है। खासकर महिलाओं में अक्सर इस विटामिन की कमी देखने को मिलती है। कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के चलते अक्सर महिलाएं अपने खानपान और स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखती, जिसकी वजह से उनके शरीर में Vitamin B12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने लगती है। आप इन लक्षणों (Vitamin B12 Deficiency Symptoms) की मदद से शरीर में इसकी कमी का पता लगा सकते हैं।

थकान

अगर आपको इन दिनों बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। यह थकान विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में इसकी कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे थकान महसूस होती है।

ये भी पढ़ें:– BSNL 4G: यहां क्लिक किया और वहां डाउनलोड होगी मूवी! बस सेटिंग्स में जाकर दबाना होगा ये बटन

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे मतली, कब्ज, सूजन, गैस और दस्त हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको खुद में ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मुंह में सूजन

सूजन, दर्द या लाल जीभ शरीर में बी12 की कमी का संकेत हो सकते हैं। ग्लोसिटिस और स्टामाटाइटिस विटामिन बी12 की कमी के सबसे आम लक्षणों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें:- भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग 50 मिलियन निवेशकों की संख्या को पार करने के लिए तैयार, असेट मैनेजमेंट 67 लाख करोड़ के करीब पहुंचा

पीली त्वचा

विटामिन बी12 की कमी से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जो एनीमिया की वजह बन सकता है। इससे बिलीरुबिन के हाई लेवल और रेड ब्लड सेल्स के लो लेवल के कारण हमारी त्वचा सफेद हो जाती है और आंखें पीली हो जाती हैं।

सिर दर्द

सिरदर्द महिलाओं में पाए जाने वाले बी12 के सबसे आम लक्षणों में से एक है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों में मुख्य रूप से विटामिन बी12 की कमी होती है और उन्हें उसी के अनुसार दवाएं लेनी शुरू करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:– Vodafone Idea ने दिया यूजर्स को जोरदार झटका! चुपके से कम की इन Plans की वैलिडिटी

मांसपेशियों में ऐंठन

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो इसकी वजह से आपको मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी का अनुभव भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें– आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

डिप्रेशन

शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम होने पर डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, इस पोषक तत्व की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सेल डेथ बढ़ जाती है, जिससे अवसाद की भावनाएं विकसित होती हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top