All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, Gautam Adani ने मारी बाजी; परेशानी में अमेजन चीफ जेफ बेजोस

Worlds Top Billionaires list अमेरिकी बाजारों में होने वाले हलचल का सीधा असर दुनिया के अरबपतियों की कमाई पर होता है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने एक बार दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। आइए देखते हैं किस अरबपति को कितना नुकसान का सामना करना पड़ा?

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। World’s Top Billionaires: दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां कई अमीरों की नेट वर्थ में गिरावट देखने को मिली है तो वहीं भारत के बड़े बिजनेसमैन की संपत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है। आइए देखते हैं दुनिया के अरबपतियों की नई लिस्ट में कौन किस नंबर पर है?

ये भी पढ़ें– क्या होता है बियरर चेक? क्लियर होने में लगता है कितना समय, कब आते हैं खाते में पैसे!

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में टॉप-20 में शामिल 18 अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को हुआ है। उनकी नेटवर्थ में 19.8 अरब डॉलर यानी लगभग 1,63,909 करोड़ रुपये की कमी आई है। अब उनकी नेट वर्थ 139 डॉलर रह गई है। फिलहाल, बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

नेटवर्थ में एक और बड़ी गिरावट बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ में हुई है।पिछले 24 घंटे में इनकी नेटवर्थ 11.2 डॉलर या तकरीबन 92,000 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इसी के साथ इनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गई है।

जेफ बेजोस की संपत्ति में कितनी गिरावट?

रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड से इंगेजमेंट किया है। कपल साल 2018 से एक-दूसरे से डेट कर रहा है, लेकिन संपत्ति में आई गिरावट ने उनकी खुशी पर ग्रहण लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें– RBI की ‘छूट’ पर लोग पड़े टूट, बैंकों में मच गई ‘लूट’, एक ग्राहक 10-10 बार बदलवा रहे 2000 के नोट

अर्नाल्ट और मस्क के बीच घटा फासला?

संपत्ति में आए बदलाव की वजह से बर्नार्ड अर्नाल्ट और एलन मस्क के बीच फासला घट गया है। मस्क की नेटवर्थ में 2.22 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। अब इनकी कुल संपत्ति 180 अरब डॉलर है। ऐसे में अर्नाल्ट और एलन मस्क की नेट वर्थ में 12 अरब डॉलर का फासला रह गया है।

इन अरबपतियों को भी हुआ नुकसान

पिछले 24 घंटे में बिल गेट्स (Bill Gates) को 1.02 अरब डॉलर, वॉरेन बफे (Warren Buffett) को 2.19 अरब डॉलर, लैरी एलिसन (Larry Ellison) को 2.90 अरब डॉलर और लैरी पेज (Larry Page) को 1.95 अरब डॉलर का नुकासान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें– खुशखबरी! अब Google Pay यूजर्स Rupay क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं UPI, बेहद आसान है प्रॉसेस

गौतम अदाणी की कितनी हुई कमाई?

अगर दुनिया में अमीरों की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है तो वहीं भारतीय उद्योगपति की नेट वर्थ में बढ़ोत्तरी हुई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) पिछले 24 घंटे में 4.38 अरब डॉलर बढ़कर 64.2 अरब डॉलर हो गई है। ये अमीरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 5.49 मिलियन डॉलर बढ़ गई है। अब इनकी संपत्ति 84.1 अरब डॉलर है। ये दुनिया के 13 वें अमीर व्यक्ति हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top